फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pushpa 2 the rule update In Sukumar film Allu Arjun will be speaking japanese for the first time ever

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन का दिखेगा नया अवतार, एक और धमाके के लिए हो जाइए तैयार

Sun, 28 Jan 2024 11:20 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Sun, 28 Jan 2024 11:20 AM IST
सार


'पुष्पा 2 द रूल' में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ही लीड भूमिका में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को उम्मीद है यह फिल्म भी पिछली फिल्म जैसी ही धमाकेदार होगी।

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule update In Sukumar film Allu Arjun will be speaking japanese for the first time ever
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' के दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 'पुष्पा 2 द रूल', 'पुष्पा द राइज' की सीक्वल है, जो साल 2021 में आई थी। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म के लिए भारी उत्साह है। पिछले कुछ दिनों से फिल्म के रिलीज डेट टलने की खूब खबरें आ रही हैं, लेकिन उन्हीं खबरों के बीच अब एक ऐसी खबर आ रही है जिससे अल्लू अर्जुन के फैंस काफी खुश होने वाले हैं। 

अल्लू अर्जुन बोलेंगे जापानी 
'पुष्पा 2 द रूल' में भी अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ही लीड भूमिका में नजर आने वाले हैं। दर्शकों को उम्मीद है यह फिल्म भी पिछली फिल्म जैसी ही धमाकेदार होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में अल्लू अर्जुन काफी खतरनाक एक्शन करते दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के एक दृश्य में वे जापानी डाकुओं से लड़ते दिखेंगे। इतना ही नहीं अल्लू उस स्मगलर से लड़ाई के दौरान जापानी भाषा में बात करते हुए नजर आएंगे। अल्लू पहली बार अपनी किसी फिल्म में विदेशी भाषा में बात करेंगे। 
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: कभी काम नहीं मांगेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- फिल्में बनाने के लिए बेच दूंगा अपना घर

विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों के साये में  'पुष्पा 2 द रूल' 
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' की शूटिंग को काफी रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के को-स्टार अभिनेता जगदीश को पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। फिल्म में जगदीश अल्लू के दोस्त की भूमिका निभाते दिखेंगे। अभिनेता जगदीश पर जूनियर आर्टिस्ट को सुसाइड करने के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगा लगा था। 

Kartik Aaryan: हादसे का शिकार हुए कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड, अभिनेता ने दरियादिली दिखाते हुए की हर संभव मदद

'पुष्पा 2 द रूल' की रिलीज डेट 
पहले कहा जा रहा था कि 'पुष्पा 2 द रूल' को 15 अगस्त 2024 को रिलीज किया जाएगा, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की रिलीज की तारीख को खिसका दी गई है। अब देखना है दर्शकों को और कितना इंतजार करना पड़ेगा अल्लू अर्जुन की इस धमाकेदार फिल्म के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed