Pulkit Samrat: महादेव बेटिंग एप स्कैम में पुलकित सम्राट को ईडी ने भेजा समन? अभिनेता का बयान जान रह जाएंगे दंग
महादेव बेटिंग एप स्कैम में पुलकित सम्राट को ईडी की ओर से समन भेजे जाने की जानकारी है। हालांकि, इस पर आया अभिनेता का रिएक्शन चौंकाने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महादेव बेटिंग एप स्कैम मामले को लेकर जांच कार्रवाई जोरो-शोरों से चल रही है। मामला तब सुर्खियों में आया जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को समन जारी कर 6 अक्टूबर को तलब किया। इसके बाद इस मामले में कई सितारों के नाम सामने आए, जिसमें से एक नाम 'फुकरे 3' के अभिनेता पुलकित सम्राट का भी है। 'जय हो', 'डॉली की डोली' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके पुलकित को ईडी की ओर से समन भेजे जाने की जानकारी है। वहीं, इस मामले में अभिनेता की ओर से भी पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है।
समन पर पुलकित सम्राट का रिएक्शन
महादेव बेटिंग एप स्कैम मामले में ईडी की रडार पर आने की खबरों को लेकर इंडिया टीवी ने पुलकित सम्राट से प्रतिक्रिया मांगी। इस पर अभिनेता ने साफ किया कि उन्हें अब तक इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। पुलकित ने कहा, 'मुझे तो इस बारे में अभी पता नहीं है। मैं वापस मुंबई जाकर जरूर पता करूंगा।' हालांकि, पुलकित के बयान ने लोगों को दुविधा में डाल दिया है कि कोई कैसे इतने बड़े समन से अनजान रह सकता है।
ये सितारे भी ईडी की रडार पर
ईडी की जांच के मुताबिक, कई नामचीन हस्तियों का नाम महादेव बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईडी पहले से ही सितारों की फीस और एंडोर्समेंट एग्रीमेंट की जांच कर रही है। पुलकित सम्राट के अलावा आतिफ असलम, राहत फतेह अली खान, नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी, अभिनेता टाइगर श्रॉफ, एली एवरम, भाग्यश्री, पुलकित सम्राट, सनी लियोन, कीर्ति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कॉमेडियन भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक और अली असगर और रणबीर कपूर जैसे सितारे भी ईडी की रडार पर हैं।
Sonu Nigam: 'मैं बाद में समझ गया कि जितना दबोगे, उतना दबाएंगे', अनु मलिक संग बॉन्डिंग पर बोले सोनू निगम
क्या है महादेव बेटिंग एप स्कैम?
महादेव बेटिंग एप के फाउंडर रवि उत्पल और सौरभ चंद्राकर हैं। ये कंपनी इस ऐप के माध्यम से क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन, पोकर और कार्ड गेम सहित अलग-अलग लाइव गेम्स में अवैध सट्टेबाजी के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म प्रदान करती है। कंपनी बीते चार वर्ष से कार्यरत है। हालांकि, लॉटरी, सट्टेबाजी और खेल में कथित तौर पर अक्सर ही धांधली हुई। रिपोर्ट के अनुसार, जहां खिलाड़ियों की हमेशा हार हुई तो वहीं कंपनी इससे मालामाल हो गई। कथित तौर पर सौरभ चंद्राकर की कंपनी को घोटाले से लगभग 5,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। वहीं, इस वर्ष सौरभ की शादी में और बीते वर्ष कंपनी की पार्टी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। इसी को लेकर अब मनोरंजन जगत के सितारे ईडी की जांच के दायरे में हैं।
Tiger Ka Beta: ‘टाइगर 3’ तक छह साल बड़ा हो चुका टाइगर का बेटा, इकरित पहुंचने से पहले किया था जोया के हवाले
पुलकित सम्राट का वर्कफ्रंट
पुलकित सम्राट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'फुकरे 3' में नजर आ रहे हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी में पुलकित सम्राट के अलावा ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में हैं।
Rajniesh Duggall: 'बिग बॉस' करने से है इस अभिनेता को परहेज, कई बार प्रस्ताव ठुकराने का किया दावा