फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajniesh Duggall said I am averse to Bigg Boss and would not do it Claimed to receive offer from the makers

Rajniesh Duggall: 'बिग बॉस' करने से है इस अभिनेता को परहेज, कई बार प्रस्ताव ठुकराने का किया दावा

Sat, 07 Oct 2023 01:24 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 07 Oct 2023 01:24 PM IST
सार

रजनीश दुग्गल ने 'बिग बॉस' को लेकर बड़ा दावा किया है। साथ ही इस शो से परहेज की बात कहकर सुर्खियों में आ गए हैं। 
 

विज्ञापन
Rajniesh Duggall said I am averse to Bigg Boss and would not do it Claimed to receive offer from the makers
रजनीश दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रजनीश दुग्गल मनोरंजन जगत के जाने-माने अभिनेता हैं। रजनीश ने 'खतरों के खिलाड़ी 5' जीतने के बाद से कोई रियलिटी शो नहीं किया है। वहीं, उनसे सलमान खान के जाने-माने शो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर अभिनेता ने साफ किया कि उन्हें शो में भाग लेने के लिए मेकर्स की ओर से कई दफा अप्रोच किया जा चुका है। हालांकि, वह इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। इतना ही नहीं रजनीश ने चर्चित शो को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। 

विज्ञापन

रजनीश दुग्गल को बिग बॉस से परहेज

रजनीश दुग्गल ने बिग बॉस का हिस्सा बनने को लेकर कहा, 'मुझे बिग बॉस से नफरत है और मैं इसे नहीं करूंगा। शो के मेकर्स मुझसे भाग लेने के लिए कहते रहते हैं, लेकिन मैं प्रस्ताव स्वीकार नहीं करूंगा। हालांकि, मैं झलक दिखला जा जैसे अन्य रियलिटी शो करने के लिए तैयार हूं।' अभिनेता ने साफ किया कि उन्हें बिग बॉस करने से परहेज है। 

विज्ञापन


Border 2: 'बॉर्डर 2' की चर्चा हुई तेज, आयुष्मान खुराना सहित इन कलाकारों का नाम आ रहा सामने

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने की ओटीटी प्लेटफॉर्म की तारीफ

रजनीश दुग्गल को हाल ही में ओटीटी पर इंस्पेक्टर अविनाश की भूमिका में देखा गया। अभिनेता ने इस माध्यम को गेम चेंजर बताया और प्लेटफॉर्म की जमकर तारीफ की। रजनीश ने साझा किया, 'हालांकि मुख्यधारा के नायकों या सितारों की अवधारणा में बहुत बदलाव नहीं आया है, लेकिन ओटीटी के कारण, कोई एक विशेष नायक नहीं है, यह हमेशा कलाकारों का एक समूह होता है। हर कहानी में कई कथानक और उपकथानक होते हैं, जिससे चरित्र अभिनेताओं को अपने अभिनय कौशल दिखाने का पर्याप्त मौका मिलता है।'


Shefali Shah: छोटी उम्र में उत्पीड़न की शिकार हुई थीं शेफाली, वर्षों बाद अभिनेत्री के खुलासे ने किया हैरान

टीवी कंटेंट पर रजनीश का बड़ा बयान

रजनीश दुग्गल ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हमारी इंडस्ट्री अब हॉलीवुड की तरह बन गई है, जहां लियोनार्डो डिकैप्रियो को ब्रैड पिट की फिल्म में भूमिका निभाने में कोई आपत्ति नहीं होगी और उस भूमिका के बारे में बात की जाएगी। कुल मिलाकर, ओटीटी मनोरंजन उद्योग के लिए एक उछाल है।' फिल्मों के अलावा अभिनेता ने संजोग, आरंभ: कहानी देवसेना की और श्रीमद्भागवत महापुराण जैसे टीवी शो भी किए हैं। वह कहते हैं, 'मुझे लगता है कि नए जमाने के निर्माता टीवी कंटेंट को और अधिक प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। धीरे-धीरे आपको टीवी पर भी बेहतर कंटेंट देखने को मिलेगा, लेकिन निर्माताओं को शूटिंग शेड्यूल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed