फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pulkit Samrat Fukrey 3 fame Richa Chadha on dealing with insecurity in Bollywood share how she deals with this

Fukrey 3: ऋचा चड्ढा ने बॉलीवुड में प्रतिस्पर्धा असुरक्षा पर कही यह बात, बोलीं- 'बहुत बार एक किरदार के लिए...'

Fri, 29 Sep 2023 10:27 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 29 Sep 2023 10:27 AM IST
सार

पुलकित सम्राट ने कहा, 'हम वास्तव में यह सोचने से ज्यादा एक-दूसरे की ताकत हैं कि हम असुरक्षित हैं किसी से या हम एक दूसरे के सामने आ रहे हैं, किसको ज्यादा फुटेज मिल रही है किसको नहीं। ऐसा कुछ नहीं है।  

विज्ञापन
Pulkit Samrat Fukrey 3 fame Richa Chadha on dealing with insecurity in Bollywood share how she deals with this
ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मृगदीप सिन्हा द्वारा निर्देशित फिल्म 'फुकरे 3' बीते दिन 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म इस वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फ्रेंचाइजी में से एक है। फिल्म में पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में हैं। फिल्म के सभी कलाकारों में खास रिश्ता देखने को मिलता है। इनके बीटीएस वीडियो और फिल्म में साथ स्क्रीन साझा करना इनके फैंस को बहुत पसंद आता है। इतनी अच्छी दोस्ती के बाद भी इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा असुरक्षा की वजह बन सकती है। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है। 
विज्ञापन

Mehmood: संघर्ष के दिनों में अंडे बेचने-टैक्सी चलाने का काम करते थे महमूद, ऐसे चमकाई किस्मत और बने कॉमेडी किंग
विज्ञापन


असुरक्षित महसूस करने पर क्या बोलीं ऋचा
'फुकरे 3' के कलाकारों से बातचीत के दौरान यह पूछा गया कि क्या एक साथ काम करने के दौरान  उन्हें असुरक्षित महसूस हुआ और क्या साथ काम करने में कोई परेशानी हुई। जिसका जवाब देते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, 'क्योंकि हम बाहरी लोग हैं, हम सभी ने कभी-कभी एक ही चीज के लिए ऑडिशन दिया है। मैं अपनी कुछ फ्रेंड्स के साथ एक ही किरदार के लिए प्रतिस्पर्धा में रही हूं। अगर वह किरदार अच्छे एक्टर को मिल जाता है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। उतनी दरिया-दिली तो आप में होनी चाहिए। मुझे ऐसा लगता है कि छोटे दिल के इंसान की यही पहचान होती है कि वो दूसरे के सक्सेस में खुश नहीं हो पाते हैं। हमें उसे बदलने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

परिणीति की संस्कृति पर क्यों उठ रहे सवाल?

मीडिया के सवालों पर क्या बोलीं अभिनेत्री
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'कभी-कभी हम मीडिया की टॉक्सिसिटी को भी सवाल करते हैं, जब वह ऐसा करते हैं, जैसे किसने सबसे अच्छा पहना। यह अब बहुत पुराना हो चुका है। ऐसे में अब हम मीडिया के टॉक्सिसिटी पर भी सवाल करते हैं, जब वह किसी से तुलना करने वाली बातें लिखते हैं।' 
Female Detectives in Bollywood: दीपिका, कैटरीना, करीना बन चुकीं पाकिस्तानी जासूस, मिलिए 10 कातिल हसीनाओं से

पुलकित ने दिया यह जवाब
वहीं, पुलकित सम्राट ने इस पर कहा, 'हम वास्तव में यह सोचने से ज्यादा एक-दूसरे की ताकत हैं कि हम असुरक्षित हैं किसी से या हम एक दूसरे के सामने आ रहे हैं, किसको ज्यादा फुटेज मिल रही है किसको नहीं। ऐसा कुछ नहीं है। हम सचमुच एक दूसरे को अपनी लाइनें दे देते हैं।' 
रूबीना के लिए क्यों पोस्ट साझा नहीं करते अभिनव?
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed