फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   protest-against-sunny-leone-Jism-2-in-Bhopal

भोपाल में सन्नी लियोन की 'जिस्म-2' का विरोध

Sat, 04 Aug 2012 12:45 PM IST
Updated Sat, 04 Aug 2012 12:45 PM IST
विज्ञापन
protest-against-sunny-leone-Jism-2-in-Bhopal
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को फिल्म निर्माता पूजा भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'जिस्म-2' का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ज्योति टॉकीज के सामने लगे पोस्टर को फाड़ डाला और फिल्म के अश्लील पोस्टर लगाने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

देश के अन्य हिस्सों के साथ मध्य प्रदेश के सिनेमाघरों में भी 'जिस्म-2' का शुक्रवार को प्रदर्शन शुरू हुआ। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस फिल्म को भारतीय संस्कृति के खिलाफ करार देते हुए ज्योति टॉकीज पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही टॉकीज के बाहर लगे पोस्टर को फाड़ डाला।
विज्ञापन


बजरंग दल के पदाधिकारी कमलेश ठाकुर ने फिल्म के पोस्टरों को समाज हित के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि अगर इस फिल्म के पोस्टर लगाए गए तो टॉकीज संचालकों को गंभीर नतीजे भुगतना पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल की चेतावनी है कि अगर इस फिल्म में अश्लील दृश्यों का प्रदर्शन हुआ और नबालिग बच्चों को टॉकीज में प्रवेश दिया गया तो उसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed