फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Producer Rahul Mittra wins case against Youtube in Delhi High Court over Saheb Biwi aur Gangster

यूट्यूब के खिलाफ प्रोड्यूसर राहुल मित्रा ने जीता मुकदमा, 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' को यूट्यूब पर अपलोड करने का है मामला

Thu, 04 Jun 2020 12:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 04 Jun 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
Producer Rahul Mittra wins case against Youtube in Delhi High Court over Saheb Biwi aur Gangster
- फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’ के सह-निर्माता राहुल मित्रा ने यूट्यूब के खिलाफ मुकदमा जीत लिया है। उन्होंने याचिका में कहा था कि यूट्यूब पर उनकी फिल्म अपलोड किए जाने से उनके अधिकारों का हनन हुआ है।

विज्ञापन


मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने Google LLC को फिल्म निर्माता राहुल मित्रा की हिट फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' को यूट्यूब से हटाने के लिए कहा है जो हाल ही में अवैध रूप से अपलोड की गई थी।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने एक अंतरिम आदेश में यूट्यूब को 48 घंटों के भीतर फिल्म को हटाने का निर्देश दिया, लेकिन वकील ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण अमेरिकी कंपनी गूगल एलएलसी का है, जो इस निर्देश का पालन करेगी। यूट्यूब ने कहा कि अभियोजक को उस व्यक्ति या संस्था पर मुकदमा करना चाहिए, जिसने अवैध ढंग से फिल्म को अपलोड किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोड्यूसर राहुल मित्रा ने दावा किया कि फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड करने से उनको बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है क्योंकि वह अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर फिल्म के अधिकार बेचने की स्थिति में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed