फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka unhappy with this films

प्रियंका डर रही हैं अपने अतीत के खुलने से?

Fri, 09 May 2014 03:16 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
priyanka unhappy with this films

प्रियंका चोपड़ा ख़ुद भारतीय महिला मुक्केबाज़ और पांच बार की विश्व चैपिंयन मेरी कॉम के जीवन पर बन रही फ़िल्म में काम कर रही हैं. लेकिन वो ख़ुद के जीवन पर बन रही एक फ़िल्म की बात सुनकर सख़्त नाराज़ हैं।

विज्ञापन


ऐसी ख़बरें हैं कि इस फ़िल्म में प्रियंका के उन दिनों की ज़िंदगी दिखाई जाएगी जब वो मॉडल थीं. बाद में प्रियंका ने ये भी कहा, "वैसे भी मैं इतनी बड़ी नहीं बन गई हूं कि कोई मेरी ज़िंदगी पर फ़िल्म बनाए."

विज्ञापन

पूर्व प्रेमी बना रहे हैं फिल्म

priyanka unhappy with this films

फ़िल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं असीम मर्चेंट जो प्रियंका चोपड़ा के पूर्व प्रेमी हैं, फ़िल्मों में आने से पहले जब प्रियंका मॉडलिंग किया करती थीं तब वो कथित तौर पर प्रियंका के ब्वायफ्रेंड थे।

जब एक पत्रकार ने उनसे इस फ़िल्म के बारे में पूछा तो प्रियंका बोलीं, "मैं बेहद गुस्से में हूं. एक लड़की होने के नाते मैं जिस दुख और तकलीफ़ से गुज़री हूं. जो मेरे परिवार पर बीती है, कोई उसे पर्दे पर लाना चाहता है. कोई मेरी तकलीफ़ पर फ़िल्म बनाना चाहता है. ये बेहद शर्मनाक है।"

आई कान्ट मेक यू लव मी

priyanka unhappy with this films

'इन माय सिटी' और 'एक्जॉटिक' के बाद प्रियंका अब अपना तीसरा गाना 'आई कान्ट मेक यू लव मी' लेकर आई हैं.

'इन माय सिटी' को उन्होंने अमरीकन रैपर विल आई एम और 'एक्जॉटिक' को पिट बुल के साथ मिलकर गाया था लेकिन अपना ये तीसरा गाना उन्होंने अकेले गाया है.

प्रियंका ने आगे अपनी हिंदी फ़िल्मों में भी गाने की संभावना से इनकार नहीं किया. उन्होंने कहा, "मौक़े मिलने की बात है. भविष्य में मैं हिंदी में भी गाना चाहूंगी."

विज्ञापन

आलोचना पर प्रियंका का जवाब

priyanka unhappy with this films

प्रियंका के इससे पहले के दो गानों को तारीफ़ के साथ-साथ आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। लोगों ने अंग्रेज़ी में गाए उनके इन गानों में एक्सेंट (उच्चारण) में बनावटीपन को लेकर उनकी आलोचना की।

इस पर प्रियंका ने कहा, "आप कुछ नया ट्राय करते हो तो अक्सर ऐसा होता है. लेकिन इसके डर से आपको कोशिश तो नहीं छोड़ देनी चाहिए. ज़्यादा से ज़्यादा आप फ़ेल होगे. कोई पहाड़ तो नहीं टूट पड़ेगा."

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed