फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka on friendship mission

पीसी का मिशन फ्रेंडशिप

Mon, 10 Dec 2012 12:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Dec 2012 12:06 PM IST
विज्ञापन
priyanka on friendship mission

प्रियंका चोपड़ा मिशन फ्रेंडशिप में लगी हुई हैं। इस मिशन में उन्हें शत प्रतिशत सफलता भी मिली है। आखिर यह मिशन फ्रेंडशिप है क्या?

विज्ञापन


तो बता दें कि अब पीसी की सोच पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने एक-एक कर अपने विरोधियों से दोस्ती करने की ठान ली है। ज्यादा दिन नहीं बीते हैं, उन्होंने करीना कपूर के साथ दोस्ती की एक नई शुरूआत की।
विज्ञापन


इसके बाद नंबर आया सलमान खान का। सलमान खान से उनका काफी लंबे समय से छत्तीस का आंकड़ा चल रहा था। फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो की शूटिंग के दौरान दोनों में ठन गई थी। कई वर्षों तक बोलचाल बंद रहने के बाद इधर कुछ महीने पहले दोनों ने अपने मतभेद भुला दिए। कहने की जरूरत नहीं कि इस काम में पीसी ने ही पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्रियंका ने कैटरीना कैफ की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। अच्छी बात यह है कि कैटरीना ने भी पीसी का दोस्ती वाला यह हाथ झटका नहीं। दरअसल फिल्म 'अग्निपथ' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। इस फिल्म में पीसी हीरोइन थीं और कैटरीना ने चिकनी चमेली... जैसा फड़कता हुआ एक आइटम डांस ही किया था। सब जानते हैं कि कैटरीना के आइटम की बहुत ज्यादा चर्चा हुई और पीसी के काम को किसी ने नोटिस ही नहीं लिया।

खैर, हाल ही में एक अवार्ड समारोह में पीसी और कैट जिस अंदाज में हंसी मजाक कर रही थीं, उसे देखकर साफ लग रहा था कि दोनों के बीच अब दोस्ती हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed