फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra sikkimese production film pahuna first look released at cannes film festival

कांस फेस्टिवल में रिलीज हुआ प्रियंका चोपड़ा की 'पहुना' का फर्स्ट लुक

Mon, 22 May 2017 07:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Mon, 22 May 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra sikkimese production film pahuna first look released at cannes film festival
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'पहुना' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। इसे कांस इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा अपने प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि प्रियंका इस दौरान वहां मौजूद नहीं थी लेकिन उनकी मां और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने यहां हिस्सा लिया। मधु चोपड़ा ने कहा, 'इस फेस्टिवल में हिस्सा लेना और फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करना 'पहुना' की टीम के लिए बड़ा सम्मान है।' 
विज्ञापन


'पहुआ' तीन नेपाली बच्चों की कहानी है जो नेपाल में माओवादियों के आंदोलन से भागते हुए सिक्किम पहुंच जाते हैं। इस दौरान वे अपने माता-पिता से अलग हो जाते हैं। इसमें उनका साहस, बहादुरी और शक्ति दिखाई गई है। इस फिल्म के कलाकार और ज्यादातर तकनीशियन सिक्किम के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर में दो बच्चों को दिखाया गया है। इसमें लड़की कुछ पकाते हुए तो लड़का एक बच्चा संभालते हुए दिख रहा है। फिल्म के निर्देशक पाखी ए टायरवाला हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed