फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra upcoming Hollywood debut film baywatch get A certificate from censor board

प्रियंका चोपड़ा को झटका, 'बेवॉच' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट

Wed, 24 May 2017 12:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Wed, 24 May 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra upcoming Hollywood debut film baywatch get A certificate from censor board
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में आजकल काफी बिजी है। फिल्म भारत में सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार कर रही थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा बिकनी पहने नजर आएंगी जिसके कारण सेंसर बोर्ड के मेंबर सोच में पड़ गए थे कि फिल्म को किस तरह ग्रेड करें। हाल ही में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दे दिया है। 
विज्ञापन


'ए' सर्टिफिकेट के साथ फिल्म को पांच कट भी मिले हैं लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका का कोई भी बिकनी और बीचशॉट कट नहीं किया गया है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने बताया है कि बिकनी शॉट्स को कट नहीं किया गया है क्योकिे इससे पहले भी कई भारतीय फिल्मों में बिकनी में महिलाओं को दिखाया जा चुका है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही पहलाज निहलानी ने ये भी कहा है कि भारतीय फिल्ममेकर्स को बिकनी को मुद्दा बनाना छोड़ देना चाहिए। उन्हे गोवा और  मॉरिशिस की बीच पर जाना चाहिए वहां की बीच बिकनी पहनी हुई महिलाओं से अटी रहती हैं ऐसे में फिल्मों में दिखाने में क्या दिक्कत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलाज निहलानी ने बताया है कि फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट बिकनी की वजह से नहीं बल्कि भाषा की वजह से दिया गया है। फिल्म के डायलॉग्स में आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के कारण उन्हे कट किया गया है। लेकिन कई जगह पर कुछ खराब डायलॉग्स को कट नहीं किया गया है क्योकिं इससे फिल्म की कहानी पर असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed