{"_id":"573025984f1c1b130591984f","slug":"priyanka-chopra-searchs-for-her-dream-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में खरीदना चाहती हैं मकान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में खरीदना चाहती हैं मकान
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 30 May 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिशों में लगीं प्रियंका चोपड़ा हालिया सफलता के बाद वहां अपने लिए मकान की तलाश में हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी और मेनहट्टन के रियलिटी ब्रोकरों से बातचीत की है। इससे पहले प्रियंका मॉन्ट्रियल, कनाडा में एक किराये के मकान में रहते हुए अमेरिका में काम कर रही थीं। अब वो और किराए के घर में नहीं रहना चाहतीं।
विज्ञापन
अमेरिकी टीवी पर क्वांटिको की सफलता के बाद उन्हें फिल्म, बेवॉच मिली है। जिसकी शूटिंग मियामी में चल रही है। इस बीच उन्होंने प्रॉपर्टी एजेंटों से बात शुरू कर दी है। जल्द ही क्वांटिको के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होगी और उसमें भी प्रियंका लीड रोल में होंगी। सीरियल न्यूयॉर्क में शूट होना है, अतः प्रियंका न्यूयॉर्क या मैनहट्टन में मकान खरीदना चाहती हैं।
विज्ञापन