फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra says AR Rahman concert was very rude

रहमान का कॉन्सर्ट बीच में छोड़कर चले गए थे फैंस, प्रियंका ने कहा 'रूड है ये'

Sat, 15 Jul 2017 08:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Sat, 15 Jul 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra says AR Rahman concert was very rude
प्रियंका चोपड़ा
आइफा अवार्ड से पहले हुए एआर रहमान के लंदन में हुए एक कॉन्सर्ट को लेकर कई दिनों से लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दरअसल रहमान ने इस कॉन्सर्ट में हिंदी से ज्यादा तमिल गाने गाए थे जिसके बाद कई लोग ये शो बीच में ही छोड़कर चले गए थे। इस पूरे विवाद को  प्रियंका चोपड़ा ने रूड बताया है।
विज्ञापन


हिंदी दर्शकों को ये रास नहीं आया कि रहमान ने तमिल गाने ज्यादा गाए। सोशल मीडिया पर भी फैंस का गुस्सा साफ दिखा। मीडिया ने इस मुद्दे पर प्रियंका से बातचीत की इस पर उन्होंने कहा, 'रहमान के कॉन्सर्ट को बीच में छोड़कर चले जाना रूड है।'
विज्ञापन


आगे बात करते हुए प्रियंका ने कहा है, "मैं इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं करूंगी क्योंकि आप इसके बारे में बहुत कुछ बना देंगे।" फिल्मों की बात करें तो फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपनी अगली हॉलीवुड 'ए लिटिल ब्वॉय' की शूटिंग में बिजी हैं। ये उनकी दूसरी हॉलीवुड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नॉमिनेट मेंबर में 14 भारतीय हस्तियां है और प्रियंका उनमें से एक हैं

Priyanka Chopra says AR Rahman concert was very rude
बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली संस्था ने दुनिया भर से 774 लोगों को मेंबर नॉमिनेट किया है, इसमें 14 भारतीय हस्तियां है और प्रियंका उनमें से एक हैं। सदस्य हर बार ऑस्कर पुरस्कारों से पहले सुझाव देते हैं और प्रियंका भी अपनी एडवाइज़ दे आई हैं। 

प्रियंका ने ऑस्कर वालों से कहा है कि ऑस्कर की सिर्फ एक फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी काफी नहीं है। भारत जैसे देश में जहां हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्में बड़ी संख्या में बनती हैं , उनके लिए सिर्फ एक कैटेगरी काफी नहीं है। हमारी फिल्मों को और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए , इसलिए भारतीय फिल्मों को और अलग-अलग कैटेगरी में जगह मिलनी चाहिए। 

बता दें कि ऑस्कर के लिए हर साल भारत की तरफ से एक फिल्म को भेजा जाता है , जो फॉरेन फिल्मस कैटेगरी में कॉम्पिटिट करती हैं। प्रोड्यूसर निजी हैसियत या किसी जॉइन्ट कोलेबरेशन में बनी हुई फिल्म को अलग कैटेगरी में भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed