फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra's new cousin meera join bollywood

फिल्मों में आयी प्रियंका चोपड़ा की एक और बहन

Thu, 18 Apr 2013 01:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Apr 2013 01:09 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra's new cousin meera  join bollywood

प्रियंका चोपड़ा की एक और बहन अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रही है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने बॉलीवुड में दस्तक दे दी है। उन्हें एक बड़ी फिल्म मिली है।

विज्ञापन


मीरा चोपड़ा को विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म '1920' के सीक्वल के लिए साइन किया है। पहले यह फिल्म प्राची देसाई कर रही थीं।

प्राची देसाई के हाथ से यह फिल्म निकलने की वजह संजय दत्त बने। प्राची देसाई इस फिल्म के साथ संजय दत्त की फिल्म 'पुलिसगीरी' भी कर रही थीं।

संजय दत्त के जेल जाने के फैसले के बाद 'पुलिसगीरी' की शूटिंग को प्री शेड्यूल कर दिया गया। जिन डेट्स में यह शूटिंग प्री शेड्यूल की गयीं उन्हीं डेट्स में प्राची को विक्रम भट्ट की यह फिल्म करनी थी।
विज्ञापन


डेट्स के टकराव की वजह से प्राची को विक्रम भट्ट की यह फिल्म छोड़नी पड़ी।

तभी से बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा थी कि विक्रम इस फिल्म के लिए किसी नए चेहरे को लॉच कर सकते हैं।

वैसा ही हुआ। मॉडलिंग कर रहीं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा को इस फिल्म के लिए कॉस्ट कर लिया गया।

इसके पहले प्रियंका चोपड़ा की कजिन परिणिती चोपड़ा फिल्मों में आयी थीं।

परिणिती चोपड़ा, 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' और 'इश्कजादे' फिल्में कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed