{"_id":"5cee07d6-efa3-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"priyanka-chopra-now-closer-to-sahid-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहरुख से दूर हुई प्रियंका, वापस लौटा पुराना प्रेमी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख से दूर हुई प्रियंका, वापस लौटा पुराना प्रेमी
मुंबई ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी से इन दिनों शाहरुख खान से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। उन्हें सहारा देने के लिए प्रियंका का ही एक पुराना प्रेमी उनकी जिंदगी में लौट आया है।
विज्ञापन
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच किस तरह के रिश्ते हैं, कोई नहीं बता सकता। कभी लगता है कि वे दोनों एक दूसरे से काफी दूर हो चुके हैं, तो कभी महसूस होता है कि दोनों के दिल एक दूसरे के लिए अब भी तेजी से धड़कते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में शाहिद कपूर ने प्रियंका को अपने घर में एक स्पेशल पार्टी दी। माना जा रहा है कि यह आयोजन पीसी का प्री बर्थडे सेलेब्रेशन था। इस मौके पर शाहिद ने अपने बॉलीवुड के बहुत सारे दोस्तों को बुलाया था। हालांकि इस दिन खुद पीसी को आमिर खान ने भी आमंत्रित किया था।
विज्ञापन
पीसी ने आमिर और किरण राव की ओर से रखी गई फिल्म शिप ऑफ थीसियस का भरपूर आनंद उठाया और थोड़ी देर पार्टी में शामिल होकर वे शाहिद के घर की ओर निकल गईं। शाहिद के घर में तब तक सोनाक्षी सिन्हा, विक्रमादित्य मोटवाने और प्रभुदेवा पहुंच चुके थे।
इस पार्टी में साफ दिखाई दे रहा था कि शाहिद प्रियंका का कितना खयाल रख रहे थे और वे उनके कितने करीब आ चुके हैं।