{"_id":"05723ddc-a71a-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"priyanka-chopra-look-like-a-devil","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 'भगवान' बनीं प्रियंका चोपड़ा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब 'भगवान' बनीं प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Apr 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में 'देसी गर्ल' नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक शीतल पेय के विज्ञापन में धार्मिक देवी के रूप में दिखाई देने वाली हैं। प्रियंका इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए पेप्सी के एक विज्ञापन में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहने दिखाई देंगी।
विज्ञापन
इस विज्ञापन में प्रियंका ने भारी आभूषण भी पहने हैं। प्रियंका इस विज्ञापन से बहुत खुश हैं।
एक बयान में प्रियंका ने कहा, "मैंने अपनी फिल्मों में कई विभिन्न किरदार निभाए हैं, लेकिन मैंने कभी भी धर्मिक देवी का किरदार नहीं निभाया है। मैं इस रूप को लेकर बहुत आंनदित हूं।"
विज्ञापन
इससे पहले पेप्सी के विज्ञापन में फिल्म 'बर्फी' में प्रियंका के सह कलाकार रहे रणबीर कपूर को एक मध्यम वर्गीय व्यक्ति के रूप में देख गया था।