{"_id":"7959d6a4-b3e2-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"priyanka-chopra-have-dispute-with-his-cousin","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की अपनी बहन से क्यों नहीं पटती?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका की अपनी बहन से क्यों नहीं पटती?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 03 May 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की दो बहने फिल्म इंडस्ट्री में आ चुकी हैं। मजे की बात यह है कि इन दोनों से ही प्रियंका की घनिष्ठता नहीं है। यह बात उनकी दोनों बहने परिणिती और मीरा साफ कर चुकी हैं।
विज्ञापन
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने स्पष्ट किया कि उनके और प्रियंका के बीच झगड़ा नहीं है लेकिन घनिष्ठता भी नहीं है।
मीरा ने गुरुवार को अपनी फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' के मुहूर्त के मौके पर कहा, "ऐसा कोई झगड़ा नहीं है। वास्तव में, हमारे परिवार परस्पर बहुत घनिष्ठ हैं। मेरे माता-पिता प्रियंका के माता-पिता के बहुत घनिष्ठ हैं।
विज्ञापन
मीरान ने कहा कि यह बात भी पूरी तरह से सच है कि हम करीबी दोस्त नहीं हैं। लेकिन हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है।"
हिट तमिल फिल्म 'अनबे आरुइयर' से मीरा ने अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा वह 'वाना' और 'मारो' जैसी कई अन्य दक्षिण की फिल्मों में दिखीं।
अब वह 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' से हिदी सिने जगत में प्रवेश कर रही हैं। इस फिल्म के निर्देशक सतीश कौशिक हैं। मीरा फिल्म की सफलता को लेकर आत्मविश्वास से लबरेज हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मीरा निर्देशक विक्रम भट्ट की फिल्म '1920' के तीसरे भाग में भी दिखाई देंगी।