फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra eritate in shooting

शूटिंग के दौरान काटने से गुस्सा गईं प्रियंका चोपड़ा

Mon, 19 Aug 2013 05:10 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 05:10 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra eritate in shooting

प्रियंका चोपड़ा को किसी ने काट लिया है। इस चोट की वजह से उन्हें शूटिंग करने में भी परेशानी हो रही है। उनके साथ यह घटना एक फिल्मी सेट पर हुई।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा अगर परेशान हैं तो कोई कैसे सुखी रह सकता है? कम से कम वह तो बिल्कुल नहीं, जो उनकी फिल्मी टीम में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों जब वह मनाली में बॉक्सर मैरी कॉम की जिंदगी पर बन रही फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो सैट पर ऐसा तूफान आया कि सब देखते रह गए।
विज्ञापन


एक सुबह सोकर उठी प्रियंका ने देखा कि उनकी स्किन पर कोई खरोंच जैसी है। हल्की सी जलन है। प्रियंका परेशान हो गईं। खूब सोचा और अपने नजदीकियों को दिखाया तो पता चला कि किसी कीड़े ने उन्हें काट लिया है, जिससे यह निशान उभर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका बुरी तरह डर गई, लेकिन उन्हें उस कीड़े पर गुस्सा भी खूब आया। नाराज प्रियंका ने तुरंत फरमान सुनाया कि शूटिंग आगे नहीं होगी। यह सुनते ही निर्देशक उमंग कुमार हैरान रह गए। प्रियंका ने कहा कि वह इस जगह पर अब किसी हाल में शूटिंग नहीं करेंगी।

कुमार ने उनके खूब हाथ-पांव जोड़े लेकिन सब बेकार गया। प्रियंका ने अपना सामान पैक कर लिया। आखिर निर्देशक को हार माननी पड़ी। वह भी मुंबई लौटा। यहां फिल्मिस्तान स्टूडियो में सैट बनाया गया, तब शूटिंग शुरू हुई। निर्माता-निर्देशक भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि अब यहां प्रियंका को कोई कीड़ा न काट ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed