फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   priyanka chopra back in shooting

फिल्म की शूटिंग पर लौटीं प्रियंका

Fri, 14 Jun 2013 05:47 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 14 Jun 2013 05:47 PM IST
विज्ञापन
priyanka chopra back in shooting

अपने पिता की मौत के सप्ताह बाद ही प्रियंका चोपडा फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हो गयी हैं। शूटिंग में लौटने से अब प्रियंका चोपड़ा की फिल्में लेट नहीं होंगी।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा के बारे में सभी जानते हैं कि वे कितनी प्रोफेशनल हैं। कभी भी उनकी वजह से फिल्म लटकने या लेट होने की खबरें नहीं आईं। एक बार फिर पीसी ने प्रोफेशनल होने का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन


उनके पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को गुजरे अभी हफ्ताभर भी नहीं बीता है कि वे अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हो चुकी हैं। बीते सोमवार उनके पिता का निधन हुआ था और बुधवार की शाम प्रियंका मैरी कॉम की जीवनी पर बननेवाली फिल्म के लिए वर्कआउट कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जानते हैं कि प्रियंका अपने पिता को बहुत ज्यादा प्यार करती थीं और उनके लिए पिता न रहना जिंदगी की सबसे बड़ी क्षति है, बावजूद इसके उन्होंने अपना गम भुलाने के लिए काम में व्यस्त रहना सही समझा।

सूत्रों के मुताबिक अब पीसी अपने आपको काम में इतना ज्यादा व्यस्त रखना चाहती हैं कि उन्हें पिता की कम से कम याद आए। यही वजह है कि प्रियंका ने मैरी कॉम वाली फिल्म के लिए जिम में जाना भी शुरू कर दिया है।


यूं फिल्म के प्रोड्यूसर संजय लीला भंसाली ने उनसे कहा था कि वे कुछ दिन अपने घर में रहें। वे अपनी फिल्म की शूटिंग थोड़ी आगे बढ़ा लेते हैं। लेकिन पीसी ने भंसाली से कह दिया कि वे तय तारीख को ही शूटिंग शुरू करेंगी। सो, अब खबर है कि भंसाली अगले सप्ताह ही इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ करने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed