{"_id":"5805932c4f1c1b9f1b7029c1","slug":"priyanka-chopra-apologises-for-magazine-cover-shoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैगजीन के कवर फोटो के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफी, पढ़ें क्या था पूरा विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैगजीन के कवर फोटो के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफी, पढ़ें क्या था पूरा विवाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
एक मैगजीन के कवर के लिए दिए फोटो पर हुए विवाद के बाद मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने माफी मांगी है। सोशल मीडिया पर हुई आलोचनाओं के बाद मैगजीन 'कोंडे नास्ट ट्रैवलर' के कवर फोटो के लिए प्रियंका को माफी मांगने के लिए मजबूर होना पड़ा। दरअसल मैगजीन के कवर पेज पर लगी फोटो में प्रियंका सफेद टी-शर्ट पहने हुए नजर आई थीं। इस टी शर्ट पर चार शब्द रिफ्यूजी (शरणार्थी), इमिग्रैंट (अप्रवासी), आउटसाइडर (बाहरी) और ट्रैवलर (यात्री) लिखा हुआ था। ट्रैवलर (यात्री) को छोड़ बाकी तीन शब्द कटे हुए थे। लोगों का कहना था कि इस टी शर्ट से प्रियंका चोपड़ा की शरणार्थियों के प्रति असंवेदनशीलता नजर आई है।
प्रियंका चोपड़ा ने एनडीटीवी के दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगती हूं। मैं किसी ठप्पे के खिलाफ हूं। मुझे इस तरह के संदेशों पर बहुत बुरा लग रहा है, हालांकि मैं ऐसा कोई संदेश देना नहीं चाहती थी।'
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा ने एनडीटीवी के दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगती हूं। मैं किसी ठप्पे के खिलाफ हूं। मुझे इस तरह के संदेशों पर बहुत बुरा लग रहा है, हालांकि मैं ऐसा कोई संदेश देना नहीं चाहती थी।'
विज्ञापन
Trending Videos
ट्विटर पर खूब हुई प्रियंका की ओलाचना
priyanka chopra
'कोंडे नास्ट ट्रैवलर' के लिए कराए गए विवादित फोटो शूट के लिए प्रियंका चोपड़ा को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। हाल में ही यूरोपीय देशों में पनाह मांग रहे शरणार्थियों का मुद्दा पूरे दुनिया के लिए चिंता का विषय बना। गृह युद्ध और हिंसा से जूझ रहे कई देशों से लोग यूरोप और दुनिया के अन्य हिस्सों में शरण की गुहार लग रहे हैं। इसी प्रयास में हजारों शरणार्थी अपनी जान गवां चुके हैं। ऐसे समय में प्रियंका चोपड़ा की टी शर्ट पर लिखे संदेश को सोशल मीडिया ने उनकी 'असंवेदनशील सोच' का परिचायक माना। फिर क्या था प्रियंका को निशाने बनाते हुए ट्वीट की बाढ़ सी आई गई।
@priyankachopra @CNTIndia u r beautiful but use some of ur brain, refugees r not a choice!!!,it's a brutal reality millions are facing today
— Amit Jadhav (@AmitJadhav131) October 10, 2016
@beastoftraal @CNTIndia @priyankachopra try telling the mom of the Syrian kid whose body washed up on the beach that she's a 'traveller'
— Shiva Jayashankar (@adyarite) October 11, 2016