फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priya Bapat Nawazuddin Siddiqui to star in 1990s themed Hindi thriller film

Nawazuddin Siddiqui: प्रिया बापट ने साझा किया नवाजुद्दीन संग काम करने का अनुभव, इस फिल्म में जमेगी जोड़ी

Tue, 21 Nov 2023 05:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 21 Nov 2023 05:47 PM IST
सार

अपनी आगामी फिल्म को लेकर प्रिया ने कहा, 'मैंने जब से इस फिल्म की कहानी सुनी और पता चला कि नवाजुद्दीन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, तब से मैं बेहद उत्साहित हूं'।

विज्ञापन
Priya Bapat Nawazuddin Siddiqui to star in 1990s themed Hindi thriller film
प्रिया बापट-नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मराठी अभिनेत्री प्रिया बापट जल्द ही थ्रिलर फिल्म के जरिए पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म 1990 के दशक की थीम पर आधारित बताई जा रही है। इसमें अभिनेत्री बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। बता दें कि प्रिया बापट 'काकस्पर्श' और 'हैप्पी जर्नी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वह अपनी आगामी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने हाल ही में नवाजुद्दीन के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

विज्ञापन


पुरानी यादों में ले जाएगी फिल्म
अब अपनी आगामी फिल्म को लेकर प्रिया ने कहा, 'मैंने जब से इस फिल्म की कहानी सुनी और पता चला कि नवाजुद्दीन के साथ काम करने का मौका मिलेगा, तब से मैं बेहद उत्साहित हूं। इस फिल्म का हिस्सा बनते हुए बेहद खुशी हो रही है।'  प्रिया के मुताबिक 'इसकी स्क्रिप्ट बहुत शानदार है। 1990 के दशक की थीम पर होने की वजह से यह फिल्म आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगी'। 
विज्ञापन

Trisha: अपने 'रेप और बेडरूम' वाले बयान पर तृषा से माफी नहीं मांगेंगे मंसूर अली खान, नदीगर संगम को भी दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशक ने की प्रिया की तारीफ
नवाजुद्दीन के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए प्रिया ने कहा, 'उनके साथ काम करते हुए रोजाना सीखने को मिला। हम इस दिलचस्प कहानी को पर्दे पर पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हैं'। निर्देशक सेजल शाह ने दोनों सितारों की केमिस्ट्री के बारे में बताते हुए कहा, ''मैं प्रिया बापट के साथ काम करके उत्साहित हूं। वह उम्दा कलाकार हैं। वह किरदार को बिल्कुल वास्तविक अंदाज में पेश करती हैं। उनकी और नवाजुद्दीन की केमिस्ट्री भी काफी जबर्दस्त है।
Vikrant Massey: विक्रांत मैसी ने IPS मनोज कुमार शर्मा के लिए लिखा नोट, बोले- 'सर मैं आप जैसा बनना चाहता हूं'

मुंबई में चल रही शूटिंग
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग अभी मुंबई में चल रही है। इसका 40 दिनों का शेड्यूल है।सेजल शाह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की स्क्रिप्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक भावेश मंडालिया ने तैयार की है। फिल्म को विनोद भानुशाली प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह सस्पेंस और ड्रामा की रोमांचक यात्रा पर ले जाने वाली फिल्म है।
Mohammad Nazim: 'साथ निभाना साथिया' के अहम पर टूटा दुखों का पहाड़, मोहम्मद नाजिम के पिता का हुआ निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed