‘सालगिरह मुबारक हो पार्टनर’, पृथ्वीराज सुकुमारन ने शादी की 15वीं सालगिरह पर पत्नी के लिए लिखा खास नोट
Prithiviraj Sukumaran Wedding Anniversary: पृथ्वीराज सुकुमारन आज अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए उन्होंने किस अंदाज में दी मुबाराकवाद…
विस्तार
अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी पत्नी सुप्रिया मेनन को शादी की 15वीं सालगिरह पर शुभकामनाएं देते हुए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। वहीं पत्नी सुप्रिया ने भी अपनी तस्वीरें साझा करते हुए शादी की सालगिरह को सेलिब्रेट किया।
पृथ्वीराज ने इस अंदाज में दी बधाई
पृथ्वीराज सुकुमारन ने शादी की सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम पर पत्नी सुप्रिया के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में कपल सड़क के किनारे खड़े हैं और पीछे बर्फ से ढका पहाड़ दिखाई दे रहा है। तस्वीर में पृथ्वीराज और सुप्रिया कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कैप्शन में पृथ्वीराज ने लिखा, ‘सालगिरह मुबारक हो पार्टनर! साथ में और भी यात्राएं करें, नई खोजें करें और हमेशा साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करें।’ अभिनेता टोविनो थॉमस और नील नितिन मुकेश ने कमेंट सेक्शन में इस जोड़े को बधाई दी।
View this post on Instagram
हैप्पी एनिवर्सरी पी
वहीं सुप्रिया ने शादी की सालगिरह की मुबारकवाद देने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में, दोनों जिम के अंदर शीशे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, जहां पृथ्वीराज अपनी मसल्स दिखा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों एक साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही सुप्रिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी 15वीं एनिवर्सरी पी! एली कुट्टी और जोरो के साथ जीवन भर साथ रहने की कामना करती हूं बेबी।’ पृथ्वीराज ने 2011 में सुप्रिया से शादी की और 2014 में उनकी बेटी अलंका का जन्म हुआ।
View this post on Instagram
A post shared by Supriya Menon Prithviraj (@supriyamenonprithviraj)
वर्कफ्रंट की बात करें तो पृथ्वीराज को आखिरी बार दिजो जोस एंटनी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पल्लीचट्टाम्बी’ में एक कैमियो भूमिका में देखा गया था। उनके पास कई परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिनमें ‘खलीफा’, ‘आई’, ‘नोबडी’ और ‘वाराणसी’ शामिल हैं।