फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pregnent heroin

यहां हीरोइन का प्रेगनेंट होना मना है!

Thu, 20 Mar 2014 11:36 AM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
pregnent heroin

हीरोइनें भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हों लेकिन निर्माताओं के साथ उनके अनुबंध में इन दिनों यह शर्त होती है कि वे शूटिंग या प्रमोशन के दौरान गर्भवती नहीं होंगी। कई लोग इसे अपमानजनक बताते हैं। विद्या बालन के प्रेगनेंट होने के कारण दो फिल्मों से अलग होने की अपुष्ट खबरों के बाद इस मुद्दे पर फिर से बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन

मां बने या फिल्म छोड़ें विद्या

pregnent heroin

विद्या बालन ने पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ की रिलीज के दौरान मीडिया से कहा था कि वह प्रेगनेंट नहीं हैं और न ही फिलहाल उनका परिवार बढ़ाने का इरादा है।

विद्या ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्म निर्माताओं के साथ करार किया हुआ है जिसके मुताबिक वह दो साल तक प्रेगनेंट नहीं हो सकतीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस नायिका ने दो फिल्मों में काम करने से इंकार कर दिया है।

वह फिलहाल अमेरिका में हैं और उन्हें लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि निर्देशक सुजॉय घोष और निर्माता मुकेश भट्ट की अगली फिल्में विद्या नहीं कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही बॉलीवुड में एक बार फिर यह बात बहस का मुद्दा


बन गई है कि क्या निर्माताओं को हीरोइनों के साथ ऐसा अनुबंध करना चाहिए, जिसमें फिल्म निर्माण या प्रमोशन के दौरान उनके प्रेगनेंट होने पर रोक हो? क्या यह अमानवीय नहीं है?

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या के सामने खड़ी हो गई थी दुविधा

pregnent heroin

असल में इस विवाद की शुरुआत 2011 में हुई थी जब निर्देशक मधुर भंडारकर ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर अपनी फिल्म ‘हीरोइन’ की शूटिंग शुरू कर चुके थे और अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर दुनिया को बताया था कि वह दादा बनने जा रहे हैं!

आनन फानन में स्थितियां बदल गईं और ऐश्वर्या फिल्म से हट गईं। उनकी जगह करीना कपूर आईं। लेकिन सूत्र बताते हैं कि ऐश्वर्या के साथ शूटिंग और पूर्व तैयारियों में भंडारकर को चार करोड़ रुपये की चपत लग गई।

उनके नजदीकी बताते हैं कि मधुर इस घाटे से आज तक नहीं उबर सके।

विज्ञापन

करीना के हाथ से निकली सुपरहिट फिल्म

pregnent heroin

इंडस्ट्री के जानकारों के अनुसार शादीशुदा हीरोइनों को निर्माता-निर्देशक इसलिए भी फिल्म में नहीं लेना चाहते कि वे कभी भी उन्हें खुशखबरी सुना सकती हैं।

बताया जाता है कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म ‘गोलियो की रासलीलाः राम-लीला’ में पहले करीना कपूर को ले रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने सैफ अली खान से शादी की भंसाली ने हीरोइन बदल ली।

करीना इस बात से नाराज हुईं। सूत्र कहते हैं कि वह फिल्म के अनुबंध में इस शर्त पर भी साइन नहीं करना चाहती थीं कि शूटिंग के दौरान वह प्रेगनेंट नहीं होंगी। करीना ऐसे अनुबंधों के सख्त खिलाफ हैं और उनका कहना है कि हमारे निर्माता-निर्देशक हॉलीवुड की नकल कर रह हैं।


चाहते हुए भी मां बनने से डर रही हैं सनी लियोनी

pregnent heroin
सुनने में आया है कि सनी लियोनी भी मां बनना चाहती हैं लेकिन वह पशोपेश में हैं कि उनका कैरियर जो अभी तक पटरी पर नहीं आया है आगे भी नहीं बढ़ पाएगा। सनी 30 से ऊपर की हो चुकी हैं लेकिन अनुबंधों की बंदिश तो उन पर भी लगी हुई है। ऐसे में ये हीरोइन चाहते हुए भी गर्भवती नहीं हो पा रही है।

बनने लगे अजीब अनुबंध

pregnent heroin

असल में फिल्मों में कारपोरेट जगत के प्रवेश के बाद इस तरह के अनुबंध तैयार होने लगे हैं, जिनमें हीरोइन पर एक खास समयावधि में प्रेगनेंट न होने की बंदिश होती है। वक्त बदल चुका है।

कई हीरोइनें खुल कर बॉयफ्रेंड्स के साथ सामने आती हैं। कई लिव-इन में भी रहती हैं। अतः कारपोरेट जगत के लोगों का तर्क रहता है कि फिल्म निर्माण में जोखिम है, फिल्म के लिए बहुत सारे लोग निर्माण से पहले ही तैयारी में लग जाते हैं।

मोटी रकम दांव पर रहती है। ऐसे में सिर्फ हीरोइन के प्रेगनेंट हो जाने से यदि फिल्म रुक जाए तो कई लोगों का नुकसान है। अतः अनुबंध की यह शर्त जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed