फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   prakash jha make a distance with anna hazare

किन तीन वजहों से प्रकाश झा ने बनायी अन्ना से दूरी?

Thu, 11 Apr 2013 03:15 PM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Thu, 11 Apr 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
prakash jha make a distance with anna hazare

अन्ना हजारे के आंदोलन के समय 'सत्याग्रह' फिल्म की घोषणा करने वाले प्रकाश झा अब अन्ना हजारे के साथ अरविंद केजरीवाल से भी दूरी बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी है और अब वह अन्ना का नाम लेना भी पसंद नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


जब अन्ना हजारे कर जनलोकपाल मुद्दे पर चल रहा आंदोलन अपने चरम पर था तो उस समय प्रकाश झा ने इस आंदोलन पर फिल्म बनाने की बात कही थी।

प्रकाश झा ने कहा था कि वह इस आंदोलन के इर्द-गिर्द फिल्म का ढांचा खड़ा कर रहे हैं। अन्ना हजारे की भूमिका के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन और अरविंद केजरीवाल के रोल के लिए अजय देवगन का चयन किया था।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग के दौरान भी प्रकाश झा यह कहते रहे कि यह फिल्म अन्ना हजारे और उनके आंदोलन के इर्द-गिर्द बनायी गयी है।

एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने कहा था कि वह उस आंदोलन और अरविंद केजरीवाल की बॉडी लैंग्वेज को करीब से देख रहे हैं।

अब जब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी है तो प्रकाश झा इस मसले पर पूरी तरह से मुकर गए हैं। प्रकाश झा ने अब कहा कि उनकी यह फिल्म अन्ना हजारे पर केंद्रित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश झा का कहना है कि उनकी फिल्म अन्ना हजारे के आंदोलन पर नहीं बल्कि युवा वर्ग की समस्याओं व सोच पर आधारित है। भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार अन्ना पर आधारित नहीं है।"

हालांकि उन्होंने अन्ना आंदोलन और फिल्म की कहानी में कुछ समानता होने से इंकार नहीं किया। प्रकाश ने कहा कि हां थोड़ा हिस्सा मिल सकता है पर यह फिल्म पूरी तरह से अलग होगी।

अब इस बात के अर्थ निकाले जा रहे हैं कि फिल्म बनने के बाद प्रकाश झा ने अन्ना हजारे से दूरी क्यों बनायी है। इसकी तीन वजहें सामने आ रही हैं।

पहली वजह यह है कि प्रकाश झा, अन्ना हजारे को प्रमोट करके केंद्र सरकार को नाराज नहीं करना चाहते हैं।

दूसरी वजह यह है कि अन्ना हजारे या अरविंद केजरीवाल की चमक अब वैसी नहीं रही जैसी एक साल पहले थी। प्रकाश झा को डर है कि कहीं अन्ना के प्रति यह उदासीनता उनकी फिल्म का नुकसान न कर दें।


प्रकाश झा को डर है कि कहीं अन्ना विरोधी लोग या केंद्र सरकार समर्थक लोग इस फिल्म का विरोध न करें।

तीसरी वजह यह है कि प्रकाश झा की पिछली फिल्म 'आरक्षण' ऐसा ही राजनीतिक विरोध झेल चुकी है। प्रकाश उस बात को दोहराना नहीं चाहते हैं।

प्रकाश अपनी फिल्म का पहला प्रदर्शन भोपाल में कराए जाने के भी इच्छुक दिखे। उन्होंने कहा कि यह उनकी चौथी फिल्म है जिसकी शूटिंग भोपाल में हो रही है और उनके मुताबिक, यह हिदी फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed