फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pragya kapoor maali to make its world premiere at Indian Film Festival of Melbourne

IFFM 2022: भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न में होगा 'माली' का वर्ल्ड प्रीमियर, पेड़-पौधों का महत्व समझाएगी फिल्म

Fri, 05 Aug 2022 05:38 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 05 Aug 2022 05:38 PM IST
सार

प्रज्ञा कपूर की फिल्म 'माली' का मेलबर्न के भारतीय फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। इस फिल्म के द्वारा मेकर्स पर्यावरण सरंक्षण का मुद्दा उठाएंगे। जो वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर सबसे प्रासंगिक विषयों में से एक है।

विज्ञापन
pragya kapoor maali to make its world premiere at  Indian Film Festival of Melbourne
प्रज्ञा कपूर - फोटो : insta

विस्तार

फिल्म 'केदारनाथ' की निर्माता प्रज्ञा कपूर एक बार फिर से पर्यावरण से जुड़े मुद्दे को अपनी फिल्म के द्वारा सबके सामने व्यापक रूप से रखना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी भी कर ली है। जानकारी सामने आ रही कि उनकी आगामी फिल्म 'माली' का वर्ल्ड प्रीमियर किया जाएगा। दरअसल पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के बारे में बात करती इस फिल्म को मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित करने के लिए चयनित किया गया है।

विज्ञापन


पेड़ पौधों का महत्व समझाएगी माली
फिल्म 'माली' वर्तमान समय के सबसे प्रासंगिक मुद्दों जंगलों की कटाई और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में वैश्विक बातचीत को जीवंत करती है। यह फिल्म 18 अगस्त 2022 को मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में जाने के लिए तैयार है। इस फिल्म के पीछे मेकर्स का मकसद है कि लोग पेड़ों के महत्व को समझ सकें और जानें कि प्रकृति संरक्षण हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


शांत पहाड़ों से कंक्रीट के जंगल तक की यात्रा है 'माली'
फिल्म 'माली' की कहानी एक 16 वर्षीय लड़की तुलसी की जर्नी है। जो शांत सुरम्य पहाड़ियों के बाद शहर के जीवन को देखती हैं, जहां अकेलापन और अवसाद है। फिल्म में एक युवा माली की शांत पहाड़ों से कंक्रीट के जंगल तक की यात्रा को दिखाया जाएगा और इसी ताने-बाने के द्वारा जंगलों की कटाई के प्रभाव आदि के मुद्दे को दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात करें भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न (IFFM) की तो पिछले दो वर्षों से कोरोना की वजह से इसे वर्चुअल रूप से आयोजित किया जा रहा था, लेकिन इस साल यह फिर से पहले की तरह आयोजित किया जाएगा। इस साल भारतीय फिल्म फेस्टिवल मेलबर्न को 12 अगस्त से आयोजित किया जाएगा जो 20 अगस्त तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed