{"_id":"8be3fe96-ee0a-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"prabhu-deva-to-make-film-for-sanjay-dutt","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दत्त की कमी पूरी करेंगे प्रभुदेवा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजय दत्त की कमी पूरी करेंगे प्रभुदेवा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Jul 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त के जेल में रहने पर भी संजय दत्त का प्रोडक्शन हाऊस बंद नहीं होगा। कई फिल्में निर्देशित कर चुके प्रभुदेवा संजय दत्त के बैनर में बनने वाली फिल्मों को निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
पुणे की येरवादा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त ने अपने प्रोडक्शन हाउस के लिए एक नियमित निर्देशक को साइन कर लिया है। वह निर्देशक 'वांटेड' और राउठी राठौर फिल्म बनाने वाले प्रभुदेवा हैं।
विज्ञापन
संजय दत्त की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी मान्यता संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस का काम संभाल रही हैं। फिल्मों की रूपरेखा मान्यता और प्रभुदेवा मिलकर ही बनाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक प्रभुदेवा को संजय दत्त की फिल्म कंपनी के लिए एक फिल्म बनाने के लिए साइन किया गया है। मान्यता ने प्रभु से मुलाकात की और फिल्म को लेकर कुछ बातें तय कर ली हैं।
हालांकि इन फिल्मों में कलाकार कौन होंगे इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जल्द ही इस बारे में बातें पक्की होंगी।