फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triptii Dimri: 'एनिमल' की सफलता से चमकी तृप्ति की किस्मत, आईएमडीबी की लोकप्रियता की सूची में लगातार अव्वल

Tue, 27 Feb 2024 02:17 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 27 Feb 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
film animal and Bhool Bhulaiyaa 3 actress tripti dimri Constantly on top in the popularity list of IMDb
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की रातों रात किस्मत चमक गई। इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही तृप्ति डिमरी नेशनल सेंसेशन बन चुकी हैं। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर के साथ उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई। और, हाल ही में उनकी एंट्री फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में भी हो चुकी हैं। इस सबके चलते तृप्ति डिमरी आईएमडीबी की लोकप्रियता की सूची में लगातार चौथी बार शामिल हुई हैं।

film animal and Bhool Bhulaiyaa 3 actress tripti dimri Constantly on top in the popularity list of IMDb
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में तृप्ति डिमरी ने जोया का किरदार निभाया था। छोटी सी ही भूमिका में तृप्ति डिमरी को काफी लोकप्रियता मिली। हालांकि फिल्म के अंतरंग दृश्यों की वजह से तृप्ति डिमरी की काफी आलोचना भी हुई थी। तृप्ति डिमरी कहती हैं, 'मैंने खुद अभिनेत्री  बनने का फैसला किया था। इसके लिए किसी ने मुझे मजबूर नहीं किया। मैं इस पेशे में इसलिए आई क्योंकि यह काम मुझे उत्साहित करता है। जब मैं अभिनय करती हूं, तो  एक किरदार बन जाती हूं।'

film animal and Bhool Bhulaiyaa 3 actress tripti dimri Constantly on top in the popularity list of IMDb
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'एनिमल' की एनिमल की सफलता से तृप्ति डिमरी न सिर्फ आईएमडीबी की लोकप्रियता की सूची लगातार चौथी बार शामिल हैं। बल्कि इस फिल्म की सफलता के बाद उनको कई फिल्मों के ऑफर लगातार मिल रहे हैं। अभिनेता विक्की कौशल के साथ तृप्ति डिमरी ने हाल ही में फिल्म 'मेरे महबूब मेरे सनम' की शूटिंग पूरी की है तो वहीं कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'भूल भुलैया 3' में भी काम करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
film animal and Bhool Bhulaiyaa 3 actress tripti dimri Constantly on top in the popularity list of IMDb
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद तृप्ति डिमरी को साउथ में एक बड़ी फिल्म में रवि तेजा के साथ काम करने का मौका मिला है। वहीं चर्चा यह भी है कि 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा साउथ सिनेमा के सुपरस्टर प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी को लेकर एक फिल्म की प्लानिंग कर रहे हैं। अनुराग बसु के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म 'आशिकी 3' में भी तृप्ति डिमरी के काम करने की चर्चा है, लेकिन अभी तक इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
film animal and Bhool Bhulaiyaa 3 actress tripti dimri Constantly on top in the popularity list of IMDb
तृप्ति डिमरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली तृप्ति डिमरी फिल्मों में कदम रखने से अपने अपना एक यूट्यूब चैनल चलाती थी। उनको इस चैनल से काफी लोकप्रियता मिली और पहली बार पहली तृप्ति डिमरी को श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में काम करने का मौका मौका मिला। इस फिल्म में तृप्ति ने आदर्श गौरव की क्लाससमेट स्वाती की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के बाद सनी देओल और बॉबी देओल अभिनीत फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में तृप्ति ने शेयस तलपड़े के आपोजित रिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म से तृप्ति को थोड़ी सी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वह 'लैला मजनू', 'बुलबुल' और ‘कला’  जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed