फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pop Sensation Dhvani Bhanushali Song Vaaste Completed One Year

'बिलेनियर बेबी' के इस गाने का एक साल पूरा, सोशल मीडिया पर सभी लोगों का किया धन्यवाद

Mon, 06 Apr 2020 05:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 06 Apr 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Pop Sensation Dhvani Bhanushali Song Vaaste Completed One Year
Dhvani Bhanushali - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की युवा पॉप गायिका और यूट्यूब सेंसेशन ध्वनि भानुशाली के गीत 'वास्ते' ने आज एक साल पूरा कर लिया है। इस गाने ने ध्वनि को रातों-रात मशहूर बना दिया था। आज तक टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 750 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है। यह किसी भी सबसे कम उम्र की पॉप गायिका के लिए सबसे ज्यादा बार देखे जाने और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने का एक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन

Pop Sensation Dhvani Bhanushali Song Vaaste Completed One Year
Dhvani Bhanushali - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

ध्वनि ने इस गाने से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा, 'मैं सबसे पहले खासतौर पर भूषण सर और टी-सीरीज का धन्यवाद करना चाहती हूं। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने किसी भी जरिए से इस गाने को बनाने में मेरी मदद की। तनिष्क बागची को इस गाने के कंपोजीशन के लिए, अराफात महमूद को इसके बोल के लिए, सप्रू और राव को इस गाने के निर्देशन के लिए और निखिल डिसूजा को इस गीत को मेरे साथ गाने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मैं उन सब का भी शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने इस गीत में मेरे साथ प्रस्तुति दी। यह आपके बिना संभव नहीं हो सकता था। यह गाना सच में मेरे लिए बहुत खास है।'

View this post on Instagram

My most special song #Vaaste has completed one year today. And it's been special because of all of you... because of the insane amount of love you all have shown to the song and me! Can't believe that it's been a year already.. time has passed so quickly. I want to thank each and everyone who has been a part of this journey, @tanishk_bagchi for the amazing composition, #ArafatMehmood for the beautiful lyrics, @nikhilmusic for rendering the song with me, @sapruandrao for making the mind-blowing video and my super-talented co-stars @siddharthhgupta @i.anujsaini @sumbul_touqeer @anahita_bhooshan and Ramya!!!💕 A special thanks to @bhushankumar Sir, @tseries.official and @azeemdayani for making it possible.🙏🏻 Last but not the least, the most important part of this journey has been my fans, you guys are AMAZZZEEE!❤️👼🏻

A post shared by Dhvani Bhanushali (@dhvanibhanushali22) on



ध्वनि ने अब तक 'लेजा रे' और 'ना जा तू' जैसे कुछ और गाने भी बनाए हैं, लेकिन उनका यह गाना 'वास्ते' सबसे ज्यादा हिट रहा है। इस गाने पर वह हर एक त्यौहार और हर एक कॉन्सर्ट में प्रस्तुति देती हैं। ध्वनि के गाए हुए गीतों को अब तक यूट्यूब पर साढ़े तीन बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसलिए ध्वनि भानुशाली को इतनी कम उम्र में इतनी ख्याति प्राप्त करने के बाद 'बिलेनियर बेबी' के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed