फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Poonam Sinha Reacts To Daughter Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मां पूनम ने दिया जवाब, बोलीं- ‘वो खुशी भी हमको…’

Sun, 05 Apr 2026 06:18 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 05 Apr 2026 06:18 PM IST
सार

Poonam Sinha Reacts To Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours: सोनाक्षी सिन्हा की शादी को दो साल हो चुके हैं। काफी समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सुनने को मिलती हैं। हाल ही में इस बारे में सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने भी चुप्पी तोड़ी है। 

विज्ञापन
Poonam Sinha Reacts To Daughter Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours
सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर इकबाल के साथ, पूनम सिन्हा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही फिल्मों पर कम नजर आने लगी हैं। एक्ट्रेस का फोकस अपनी मैरीड लाइफ पर ज्यादा है। उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें भी जब-तब सुनने को मिल जाती हैं। ऐसे में जब इन खबरों को लेकर सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा से सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया है। 

विज्ञापन

 पूनम सिन्हा ने कहा कि घर में बेटियों का हाेना जरूरी है
बीते दिनों एक इवेंट में इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत के दौरान पूनम सिन्हा ने सोनाक्षी के पैदा होने के यादगार पलों को याद किया। वह बताती हैं कि जब बेटी सोनाक्षी को जिंदगी में आई तो सबकुछ बदल गया। वह कहती हैं, ‘वो पल तो सबसे अच्छा पल था हमारी जिंदगी का, जब हमारे घर में बेटी आई। मुझे लगता है बेटियों का होना बहुत जरूरी है।’ 

विज्ञापन

सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी पर क्या बोलीं पूनम सिन्हा?
पूनम सिन्हा ने सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया भी दी। वह कहती हैं, ‘पता नहीं कितनी बार नानी बना दिया हमको। लेकिन चलो, वो खुशी भी हमको मिलेगी, जरूर मिलेगी वो खुशी।’ इस तरह पूनम सिन्हा ने भी सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की खबरों को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: ‘मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी’, बेटी सोनाक्षी की जहीर इकबाल से शादी पर बोले पिता शत्रुघ्न सिन्हा 

 

Poonam Sinha Reacts To Daughter Sonakshi Sinha Pregnancy Rumours
सीरीज 'सिस्टम' में नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनाक्षी सिन्हा इस सीरीज में आएंगी नजर नजर 
सोनाक्षी सिन्हा काफी वक्त के बाद एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। वह सीरीज ‘सिस्टम’ में दिखेंगी। इसके डायरेक्टर अश्विनी अय्यर तिवारी हैं। सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा ज्योतिका, आशुतोष गोवारिकर भी दिखाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed