फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   poonam sinha censored sonakshi bedroom scene

सोनाक्षी को मां से पास कराने पड़ते हैं बेडरूम सीन

Tue, 02 Jul 2013 03:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 03:23 PM IST
विज्ञापन
poonam sinha censored sonakshi bedroom scene

सोनाक्षी सिन्हा की मां शूटिंग सेट पर हमेशा मौजूद रहती हैं। यह खबर हमने आपको पहले दी थी। नई खबर यह है कि सोनाक्षी सिन्हा को अपनी फिल्म स्क्रिप्ट भी अपनी मां से पास करानी होती है।

विज्ञापन


सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा उन सभी फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ती हैं जिसमें सोनाक्षी ऐक्टिंग कर रही होती है। पूनम स्क्रिप्ट की जानकारी के लिए न सिर्फ पढ़ती हैं बल्कि उसे संपादित भी करती हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पूनम की नजर उन सीनों पर खासतौर पर रहती हैं जहां सोनाक्षी को बोल्ड सीन देने होते हैं। वह चुंबन और बेडरूम सीन की अवधि पर निर्देशक से प्रश्न करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनने में आया है कि पूनम सिन्हा स्क्रिप्ट के उस हिस्से में लाल पेन से निशान लगा देती हैं जहां उन्हें आपत्ति होती है। इसके बाद स्किप्ट निर्देशक के पास लौट जाती है।


पूनम को इतने भर से भी संतोष नहीं होता। फिल्म की स्क्रिप्ट से इतर और कुछ तो नहीं हो रहा है इस पर निगाह रखने के लिए सोनाक्षी की मां हर समय सेट पर मौजूद रहती हैं।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों के मुताबिक पूनम सिन्हा का यह रुख उनकी बेटी के कैरियर को समय से पहले खत्म कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed