{"_id":"f92e38da-4d93-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pooja-bhatt-wants-to-slim","type":"story","status":"publish","title_hn":"काश पहले की तरह जवान दिख सकूं- पूजा भट्ट ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काश पहले की तरह जवान दिख सकूं- पूजा भट्ट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Dec 2012 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री से फिल्म निर्देशक बनीं पूजा भट्ट अपनी फिल्मों की तारिकाओं की खूबसूरती पर खासा ध्यान देती हैं और उनका कहना है अब वह खुद अपनी पहले जैसी छरहरी काया दोबारा पाना चाहती हैं। पूजा ने कहा कि मैं अपनी पुरानी काया पाना चाहती हूं लेकिन किसी फिल्म के लिए नहीं। मैं खुद पर ध्यान देना चाहती हूं।
उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से मेरा खुद पर ध्यान नहीं था। मेरी प्राथमिकता सनी लियोन, बिपाशा बसु थीं और इन सबके चक्कर में पूजा भट्ट पीछे रह गई थी। अब मेरा समय आया है। मैंने छह किलोग्राम वजन कम किया है और 12 किलोग्राम कम करना है।वैसे अपनी काया को लेकर सचेत हुईं पूजा को साइज जीरो फिगर पसंद नहीं है।
उन्होंने कहा कि साइज जीरो मेरे लिए सही नहीं होगा न तो मानसिक रूप से और न ही शारीरिक रूप से। क्या वह अभिनय के बारे में सोच रही हैं, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत में हर तरह की भूमिकाएं पाई हैं और वे सभी मजबूत किरदार थे। मैंने 'डैडी', 'जख्म', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'बॉर्डर' में भी अभिनय किया है। अगर ऐसे उत्साहपूर्ण किरदार मिलते हैं तो मैं उन्हें करना पसंद करूंगी।