दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को दी शुभकामनाएं, कहा- थलाइवा को बधाई
रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने रजनीकांत को शुभकामनाएं दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत को फिल्मी जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'कई पीढ़ियों में लोकप्रिय। विभिन्न भूमिका निभाने वाले। एक स्थायी व्यक्तित्व... आपके लिए रजनीकांत हो सकता है। यह बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई।''
Popular across generations, a body of work few can boast of, diverse roles and an endearing personality...that’s Rajinikanth for you. It's a matter of immense joy that Thalaiva has been conferred with Dadasaheb Phalke Award. Congratulations to him: PM Narendra Modi
विज्ञापन विज्ञापन
(File pics) pic.twitter.com/gGRVeAWDuD — ANI (@ANI) April 1, 2021
रजनीकांत ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
इससे पहले जब जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद-370 को हटाया गया था तो केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए रजनीकांत ने समर्थन किया था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए उन्हें महाभारत के कृष्ण और अर्जुन की संज्ञा दी थी।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा '' मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन, बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है। ''
प्रकाश जावड़ेकर ने लिखा, '50 साल से रजनीकांत फिल्मी दुनिया के बेताज बादशाह रहे हैं। सूरज की तरह उनका काम है, प्रतिभा, लगन और मेहनत से उन्होंने लोगों के दिलों में अपना स्थान कायम किया है। ये पुरस्कार वितरण 3 मई को होगा। इसी दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिए जाते हैं।' गौरतलब है कि साल 2018 का दादा साहेब फाल्के सम्मान अमिताभ बच्चन को मिला था। उस वक्त रजनीकांत ने बिग बी को बधाई दी थी। रजनीकांत ने ट्वीट किया था, आप इस सम्मान के योग्य हैं।