फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Photos: Special bonding of Mira Rajput and Ishaan Khattar seen on Instagram, shared each other photos on social media

Photo: इंस्टाग्राम पर दिखी मीरा राजपूत और ईशान खट्टर की स्पेशल बॉन्डिंग, एक दूसरे की फोटोज शेयर कर की खूब मस्ती

Sun, 17 Apr 2022 08:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Apr 2022 08:24 PM IST
सार

मीरा राजपूत और ईशान खट्टर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक-दूसरे के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं।
 

विज्ञापन
Photos: Special bonding of Mira Rajput and Ishaan Khattar seen on Instagram, shared each other photos on social media
मीरा राजपूत-ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर कई मजेदार वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने और ईशान खट्टर के साथ मस्ती करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। तो वहीं ईशान ने भी अपने इंस्टा से उनके साथ मजेदार पोस्ट साझा की है। वीडियो में मीरा और ईशान साथ में आइसक्रीम का लुत्फ उठाते और हंसते नजर आ रहे हैं। बता दें की ईशान ने शाहिद कपूर की फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

विज्ञापन


मीरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पहले आइसक्रीम की एक तस्वीर शेयर की और बाद में उसके खाली रैपर की तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, "4 सेकंड बाद। इसके बाद ईशान ने भी मीरा का एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह आइसक्रीम खाते हुए हंसती नजर आ रही हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले ईशान को भी हाथ में आइसक्रीम लिए देखा जा सकता है। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया, 'हमने एक आइसक्रीम सैंडविच खाया या छह।'

विज्ञापन


मीरा का दिया ऐसा रिएक्शन
ईशान के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए मीरा ने ईशान की फोन पर बात करते हुए एक तस्वीर साझा की। उसने वीडियो को कैप्शन दिया, 'छायादार वीडियो डालना बंद करो। घर जाओ।' मीरा और ईशान दोनों के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। अक्सर दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। पिछले साल ईशान के जन्मदिन पर मीरा ने उनकी एक तस्वीर साझा की थी और इसे कैप्शन दिया था, 'उत्साही, प्रतिभाशाली, सबसे बड़े बालों और दिल वाला, और दुनिया में सबसे अच्छे चाचू को जन्मदिन मुबारक हो। आपसे बहुत प्यार। हम हमेशा एक-दूसरे की बेहतरीन तस्वीरें क्लिक करें और हमेशा हमेशा के लिए 90 के दशक के बच्चे बने रहें। हमेशा खुश रहें और बच्चों को व्यस्त रखें।'

विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में नजर आएंगे ईशान
ईशान खट्टर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया थे लेकिन साल 2018 में माजिद मजीदी की बियॉन्ड द क्लाउड्स में मुख्य किरदार के रूप में अपनी शुरुआत की। फिल्म में मालविका मोहनन भी थीं। बाद में उन्हें धड़क और खाली पीली जैसी फिल्मों में भी देखा गया। उनकी अगली फिल्म फोन बूथ जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और जैकी श्रॉफ भी होंगे। इसके अलावा वह राजा मेनन की फिल्म पिप्पा में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने खत्म की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed