{"_id":"5b019f73fd019c4d96d01352d890071d","slug":"pay-more-for-chennai-express-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए महंगी होगी टिकट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए महंगी होगी टिकट
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 07:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्त के महीने में रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'वंस अपॉन ए टाइम दोबारा' को देखने के लिए आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इन फिल्मों के लिए टिकट दर बढ़ सकती है।
विज्ञापन
बड़ी फिल्मों के आने से पहले मुंबई में कई बार टिकट दर बढ़ जाती है। इस बार ऐसा शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के साथ होगा। शाहरुख की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
इस फिल्म से मल्टीप्लेक्सों को बड़ी उम्मीदे हैं। दर्शकों की दिलचस्पी को देखते हुए मुंबई के मल्टीप्लेक्स इस फिल्म के लिए अपनी टिकट दर बढ़ा सकते हैं। हालांकि इस बात पर भी अभी कोई स्पष्ट फैसला नहीं हुआ है। यदि टिकट के दाम बढ़ते हैं तो भी यह फैसला सिर्फ मुंबई में ही लागू होगा।
विज्ञापन
इस फिल्म के अलावा बढ़े दामो का असर 15 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम दोबारा' पर भी पड़ेगा। इस फिल्म में अक्षय कुमार और इमरान खान की मुख्य भूमिका है।