{"_id":"63a488a6c9b28a65b0119d44","slug":"pathaan-controversy-uma-bharti-said-shah-rukh-khan-responsible-for-hatred-saif-ali-khan-aamir-also-targeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathaan: ‘पठान’ विवाद पर उमा भारती का बयान, बोलीं- नफरत के लिए शाहरुख खान खुद ही जिम्मेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Pathaan: ‘पठान’ विवाद पर उमा भारती का बयान, बोलीं- नफरत के लिए शाहरुख खान खुद ही जिम्मेदार
Thu, 22 Dec 2022 10:11 PM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:11 PM IST
सार
'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' जब से रिलीज हुआ है, यह लोगों के विरोध का कारण बन गया है। इस मामले में उमा भारती का कहना है कि शाहरुख खान के खिलाफ आज जो नफरत फैली है उसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उमा भारती, पठान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाने को हटाने की मांग की जा रही हैं, तो कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। वहीं, अब वरिष्ठ नेता उमा भारती का बयान सामने आया है। उमा भारती का कहना है कि शाहरुख खान के खिलाफ आज जो इतनी नफरत फैली है उसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' जब से रिलीज हुआ है, यह लोगों के विरोध का कारण बन गया है। गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और वह इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, दीपिका और शाहरुख खान काफी बोल्ड डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में गाने को लेकर खूब बवाल मच रहा है।
विज्ञापन
Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान
विज्ञापन
#शाहरुख_खान पर भड़की उमा भारती कहा - उनके प्रति नफरत के लिए वे खुद जिम्मेदार, सैफ अली और अमीर पर भी साधा निशाना @iamsrk #pathaan #PathaanFirstDayFirstShow #PathaanTrailer pic.twitter.com/HQf4hHMyQ3
— Shaikh Shakeel (@ShakeelABP) December 21, 2022
वहीं, अब उमा भारती से जब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'शाहरुख के खिलाफ आज जितनी भी नफरत है उसके लिए वह खुद ही जिममेदार हैं। शाहरुख, आमिर और सैफ ने कहा था कि भारत में उन्हें डर लगता है, लेकिन जब नूपुर शर्मा कांड के बाद लोगों के सिर काटे जा रहे थे, तब इन्होंने चुप्पी साधी रखी। इससे उन्होंने समाज के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है।'
Avatar 2 Box Office Collection: 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची अवतार 2, एक हफ्ते में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
जब उमा भारती से फिल्म के गाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड चाहे तो गाने को काट सकता है क्योंकि किसी भी कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। जब उनसे शाहरुख खान को पाकिस्तान चले जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आजादी के समय ढाई पर्सेंट मुसलमान पाकिस्तान गए थे, बाकी ने यहीं रहकर हिंदुओं पर विश्वास जताया था। बता दें कि 'बेशरम रंग' गाने के विवाद के बीच आज 'पठान' का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' भी रिलीज हो गया है। वहीं, यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
Amit Sadh: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अमित, बोले- सुसाइड करने का होता था मन