हॉलीवुड फिल्म 'अवतार द वे ऑफ वॉटर' वर्ल्डवाइड जबरदस्त कमाई कर रही है। भारत में भी इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। यही वजह है कि यह फिल्म 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई। आइए जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Avatar 2 Box Office Collection: 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची अवतार 2, एक हफ्ते में फिल्म ने कमाए इतने करोड़
जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले वीकएंड पर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन तीनों में 128.80 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था। हालांकि, वीकडेज पर फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। फिर भी 'अवतार 2' डबल डिजिट में ही कलेक्शन कर रही है। सोमवार को फिल्म ने 18.6 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, मंगलवार को इसने 16.65 करोड़, बुधवार को 15.75 करोड़ की कमाई की थी। इस बीच फिल्म के गुरुवार के कलेक्शन भी अब सामने आ चुके हैं।
Filmy Wrap: विवाद के बीच बेशरम रंग ने बनाया रिकॉर्ड और फिर लौटेगी राम-लखन की जोड़ी, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 13.50 करोड़ का बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 193.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 'अवतार 2' की कमाई की रफ्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि यह फिल्म शुक्रवार को आसानी से 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। दूसरे वीकएंड में 'अवतार 2' की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस से है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 दिसबंर को रिलीज हो रही है।
Debina Bonnerjee: दूसरी बार मां बनने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही हैं देबीना बनर्जी, बोलीं- हर मिनट आता है रोना
Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान