फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amit Sadh says he wanted to quit industry after Sushant singh Rajput death actor gone through suicidal thought

Amit Sadh: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अमित, बोले- सुसाइड करने का होता था मन

Thu, 22 Dec 2022 09:23 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 22 Dec 2022 09:23 PM IST
सार

अमित साध ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'काई पो चे' क शूटिंग की थी और दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। ऐसे में जब 2020 में सुशांत अपने घर में मृत मिले तो वह टूट गए थे।

विज्ञापन
Amit Sadh says he wanted to quit industry after Sushant singh Rajput death actor gone through suicidal thought
सुशांत सिंह राजपूत, अमित साध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिता साध ने 'काई पो चे' से सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। हालांकि डेब्यू के सात साल बाद सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं, अब अमित साध ने सुशांत की मौत को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। अभिनेता सुशांत के निधन की खबर सामने आने के बाद पूरी तरह से टूट गए थे।

विज्ञापन

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अमित साध ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल तक सुशांत के साथ 'काई पो चे' की शूटिंग की थी। ऐसे में दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। ऐसे में जब 2020 में सुशांत अपने घर में मृत मिले तो वह हिल गए थे। अमित साध ने कहा, 'मुझे सुशांत की साइकी पता थी। जब कोई आत्महत्या करता है तो इसका मतलब है कि उसके जीवन में बहुत अंधकार है। जब ऐसा होता है तो इसमें व्यक्ति का दोष नहीं होता, बल्कि समाज का दोष होता है।'

Debina Bonnerjee: दूसरी बार मां बनने के बाद डिप्रेशन से जूझ रही हैं देबीना बनर्जी, बोलीं- हर मिनट आता है रोना

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आगे उन्होंने कहा, 'जो लोग उस व्यक्ति के आसपास थे वे दोषी हैं, क्योंकि वह व्यक्ति उस समय उम्मीद खो चुका होता है। उस समय वह किसी चीज की परवाह नहीं करता।' इसके बाद अभिनेता ने कहा कि कई बार उन्हें भी सुसाइडल थॉट आए थे, लेकिन अब वह ठीक है। इंडस्ट्री छोड़ने के सवाल पर अभिनेता ने कहा, 'चिढ़ गया था मैं, बढ़ी टफ है ये इंडस्ट्री।'

Cirkus: जैकलीन ने सच में जड़ दिया था रणवीर सिंह और वरुण शर्मा को थप्पड़, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

विज्ञापन

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने घर में मृत पाए गए थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। अभिनेता की मौत के बाद खूब हंगामा हुआ था। वहीं, अभी तक इस मामले में कोई क्लोजर रिपोर्ट दायर नहीं की गई है। अमित साध के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह सरकार 3, यारा, गोल्ड, सुलत्न, सुपर 30 सहित कई फिल्मों में नजर आए हैं। 

Avatar 2 Box Office Collection: 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची अवतार 2, एक हफ्ते में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed