फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pathaan Actor Shah Rukh Khan Asksrk Session King Khan Will not Promote his Film on The Kapil Sharma Show

#AskSrk: कपिल शर्मा के शो पर 'पठान' का प्रचार नहीं करेंगे शाहरुख, फैन से बोले- सीधा मूवी हॉल में मिलते हैं

Sat, 21 Jan 2023 08:30 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 21 Jan 2023 08:30 PM IST
सार

'पठान' की रिलीज से कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने फैंस के लिए एक बार फिर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के सवालों के मजेदार अंदाज में जवाब दिए।

विज्ञापन
Pathaan Actor Shah Rukh Khan Asksrk Session King Khan Will not Promote his Film on The Kapil Sharma Show
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान चार साल बाद धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें किंग का एक्शन देख प्रशंसकों की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बीच फिल्म की रिलीज से चार दिन पहले शाहरुख ने फैंस के लिए एक बार फिर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस सेशन में किंग खान फैंस के सवालों का एक बार फिर मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आए।

विज्ञापन

Filmy Wrap: वेडनसडे के एक्टर पर यौन शोषण का आरोप और RRR को ऑस्कर में मिलेगी सफलता? पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

विज्ञापन

Pathaan Actor Shah Rukh Khan Asksrk Session King Khan Will not Promote his Film on The Kapil Sharma Show
फिल्म पठान - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेशन की जानकारी देते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया, ''15 मिनट #ASKSRK सिर्फ आपके प्यार के लिए धन्यवाद और शनिवार को थोड़ी मस्ती करने के लिए…। शाहरुख के इस ट्वीट के बाद फैंस ने सवालों की बौछार कर दी। इनमें कुछ यूजर्स को शाहरुख ने फनी अंदाज में जवाब दिया। एक फैन ने शाहरुख से पूछा, ''सर कपिल शर्मा के शो पर नहीं आ रहे हैं क्या?'' इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, ''भाई सीधा मूवी हॉल में आऊंगा...वहीं मिलते हैं।'' 
Bigg Boss 16: शालीन के बर्ताव पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, अभिनेता को भड़कता देख कंटेस्टेंट ने जोड़े हाथ


विज्ञापन

Pathaan Actor Shah Rukh Khan Asksrk Session King Khan Will not Promote his Film on The Kapil Sharma Show
झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे यूजर ने लिखा, ''अबराम को फिल्म का ट्रेलर कैसा लगा?'' इसका जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा, ''उसने ट्रेलर देखा और उसे जेटपैक सीक्वेंस काफी अच्छा लगा..अब वह उसे लेना चाहता है।'' एक अन्य यूजर ने पूछा कि पठान किसे किस करेगा? इस पर शाहरुख ने लिखा, ''पठान किस नहीं किक करने आया है।''
Nimrit Ahluwalia: बिग बॉग 16 से चमकी निमृत कौर अहलूवालिया की किस्मत, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम


 

विज्ञापन

Pathaan Actor Shah Rukh Khan Asksrk Session King Khan Will not Promote his Film on The Kapil Sharma Show
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ और शाहरुख की यह पहली फिल्म है। इससे पहले सिद्धार्थ बैंग-बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है।
Jacqueline Vs Nora: जैकलीन के पक्ष में बोला ठग सुकेश, चिट्ठी लिख नोरा फतेही की खोली पोल, कहा- वह उससे जलती थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed