फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sukesh chandrasekhar claims nora fatehi jealous of jacqueline fernandez from a letter he wrote from jail

Jacqueline Vs Nora: जैकलीन के पक्ष में बोला ठग सुकेश, चिट्ठी लिख नोरा फतेही की खोली पोल, कहा- वह उससे जलती थी

Sat, 21 Jan 2023 06:28 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 21 Jan 2023 06:28 PM IST
सार

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन और नोरा फतेही के बीच चलते विवाद के तहत एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने नोरा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
sukesh chandrasekhar claims nora fatehi jealous of jacqueline fernandez from a letter he wrote from jail
सुकेश, जैकलीन और नोरा - फोटो : social media

विस्तार

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आए दिन कुछ न कुछ नया हो रहा है। जहां एक तरफ इस केस से जुड़ी बॉलीवुड की दोनों नाम अभिनेत्रियों के बीच साख का मामला गर्माता जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस केस में दायर होती हर चार्जशीट में नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में इस केस में तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई है, जिसमें कई तरह के खुलासे हुए हैं। लेकिन इन सभी के बीच सुकेश ने जेल से एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने जैकलीन और नोरा के बीच चलते विवाद के बारे में खुलकर बात की है। इस चिट्ठी में नोरा और जैकलीन के झगड़े के कई दफन राज को उजागर कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर सुकेश ने चिट्ठी में क्या लिखा है..

विज्ञापन

sukesh chandrasekhar claims nora fatehi jealous of jacqueline fernandez from a letter he wrote from jail
जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

सुकेश ने अपने द्वारा लिखी इस चिट्ठी में दावा किया है कि नोरा फतेही, जैकलीन से चिढ़ती थीं और चाहती थीं कि वह अभिनेत्री को छोड़ दें। एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश ने कहा, 'जैकलीन और मैं सीरियस रिलेशनशिप में थे और यही वजह थी कि नोरा उससे चिढ़ती थीं। नोरा की चिढ़ इस हद तक बढ़ गई थी कि उसने मुझे जैकलीन के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया था। नोरा चाहती थीं कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उनके साथ डेटिंग करना शुरू कर दूं। नोरा मुझे दिन में तकरीबन 10 बार फोन करती थीं, लेकिन मैं उनके फोन का जवाब नहीं देता था। वह मुझ पर दबाव बनाती थी कि मैं उन्हें फोन करता रहूं।' इसके अलावा सुकेश ने कहा कि नोरा ने आर्थिक अपराध ब्यूरो के सामने अपना बयान भी बदला है।  
Bholaa Teaser: हो जाइए तैयार, आ रहा है 'भोला' का दूसरा टीजर, बेहतरीन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

sukesh chandrasekhar claims nora fatehi jealous of jacqueline fernandez from a letter he wrote from jail
जैक्लीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा और जैकलीन के बारे में बात करने के अलावा इस चिट्ठी में सुकेश ने निक्की तंबोली और चाहत खन्ना का भी जिक्र किया है। सुकेश के मुताबिक निक्की तंबोली और चाहत दोनों ही उनसे केवल पेशेवर कामों के लिए जुड़े हुए थे। सुकेश ने लिखा, 'निक्की तंबोली और चाहत खन्ना केवल मेरे पेशेवर सहयोगी थे और मेरे प्रोडक्शन में काम करने वाले थे।' 
Pathaan: बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में 'पठान', एडवांस बुकिंग में ही कर डाली इतनी जबर्दस्त कमाई

विज्ञापन

sukesh chandrasekhar claims nora fatehi jealous of jacqueline fernandez from a letter he wrote from jail
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, कल आई खबरों के मुताबिक जैकलीन और नोरा के अलावा सुकेश से किसी और मॉडल के भी तार जुड़े हैं। दरअसल, दिल्ली पुलिस द्वारा दायर की गई याचिका में दावा किया गया है कि सुकेश से मिलने तिहाड़ में जैकलीन और नोरा के अलावा एक और मॉडल/ एक्ट्रेस आती थी। इसके साथ ही बहुत से खुलासे हुए, जिनसे साफ था कि सुकेश तिहाड़ में बंद होने के बावजूद एक आलीशान जिंदगी जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed