तो तब बिकनी में दिखेंगी परिणीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'शुद्ध देसी रोमांस' में हॉट सींस का तड़का लगाने वाली परिणीति चोपड़ा ने अब ये बता दिया है कि वह कब बिकनी पहनेंगी। वह बिकनी पहनने के लिए सही समय का इंतजार कर रही हैं।
'शुद्ध देसी रोमांस' में हॉट सींस का तड़का लगाने वाली परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म में बिकना भले ही नहीं पहनी है। लेकिन उनके फैंस अब उनको बिकनी में जरूर देखना चाहेंगे। लेकिन परिणीति को एक खास मेहनत के बाद ही इसे पहन सकेंगी।
बिकनी पहनने के प्रश्न पर परिणीति ने साफ कहा है कि उनको नहीं लगता कि बिकनी उनके शरीर पर फिट करेगी। उनकी बॉडी शेप अभी बिकनी लायक नहीं हैं।
उनका कहना है कि बिकनी उन पर आकर्षक नहीं लगेगी। लेकिन उन्होंने कहा है कि वह बकायदा जिम ज्वाइन करेंगी और अपनी बॉडी शेप को बिकनी के लायक बनाएंगी। इसके बाद बिकनी पहनने में उनको कोई एतराज नहीं होगा।
परिणीति अगर जल्द ही जिम ज्वाइन कर मेहनत शुरू करती हैं तो फिर उनके फैंस उनको बिकनी अवतार में देखने की उम्मीद रख सकते हैं