फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti Chopra Reacts paps insist on attending wedding Raghav Chadha ladkiwalas said tum log pagal ho

Parineeti Chopra: पैपराजी ने की परिणीति की शादी में आने की फरमाइश, एक्ट्रेस बोलीं- तुम लोग पागल हो चुके हो

Tue, 25 Apr 2023 11:06 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 25 Apr 2023 11:06 AM IST
सार

परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में पैपराजी लड़कीवाले बनकर शामिल होना चाहते हैं। जब उन्होंने अभिनेत्री के सामने अपनी इच्छा जाहिर की तो एक्ट्रेस ने एक बढ़िया रिस्पॉन्स दिया।

विज्ञापन
Parineeti Chopra Reacts paps insist on attending wedding Raghav Chadha ladkiwalas said tum log pagal ho
परिणीति चोपड़ा - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा का रिश्ता पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों का अक्सर एक-साथ स्पॉट होना लोगों के दिलों-दिमाग में उत्सुकता पैदा कर रहा है। हालांकि, दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए हैं। फैंस और मीडिया के बार-बार पूछने पर भी परिणीति और राघव कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं हैं। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि परिणीति और राघव ने हाल ही में एक निजी समारोह में सगाई की है। इसी बीच अब एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति ने पैपराजी द्वारा एक रिक्वेस्ट पर बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है।

विज्ञापन

Parineeti Chopra Reacts paps insist on attending wedding Raghav Chadha ladkiwalas said tum log pagal ho
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन शाम को परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जैसे ही वह अपनी कार से बाहर निकलीं, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और राघव संग उनकी शादी पर सवाल करने लगे। पहले तो परिणीति मुस्कुराती रहीं। इसके बाद पैपराजी ने उनसे राघव और अपनी शादी की तारीख का खुलासा करने को कहा क्योंकि वे सभी अभिनेत्री की शादी में 'लड़की वालों' की तरह शामिल होना चाहते हैं। परिणीति ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'तुम लोग पागल हो चुके हो।'
Ram Charan Upasana: राम चरण और उपासना के घर आएगी 'लाडली'! अभिनेता ने लेटेस्ट इंटरव्यू में फैंस को दिया हिंट

विज्ञापन
विज्ञापन

Parineeti Chopra Reacts paps insist on attending wedding Raghav Chadha ladkiwalas said tum log pagal ho
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, हाल ही में परिणीति को अपनी रिंग फिंगर में सिल्वर बैंड पहने देखा गया था, जिसके बाद से उनकी और राघव की सगाई की खबरों का बाजार गरम हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति और राघव ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों इसी साल अक्टूबर के अंत तक शादी कर लेंगे।

विज्ञापन

Parineeti Chopra Reacts paps insist on attending wedding Raghav Chadha ladkiwalas said tum log pagal ho
परिणीति चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि परिणीति शादी करने की जल्दी में नहीं हैं क्योंकि वह इस समय अपने आगामी पजोक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। वह कई फिल्मों में काम करती नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी, सारिका और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए थे। इसके साथ ही परिणीति को अगली फिल्म 'चमकीला' में काम करते हुए देखा जाएगा।
Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस फेम प्रियंका पर लगा चोरी का आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हो सकता है मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed