फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chahar Choudhary: बिग बॉस फेम प्रियंका पर लगा चोरी का आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज हो सकता है मामला

Tue, 25 Apr 2023 10:12 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Tue, 25 Apr 2023 10:12 AM IST
विज्ञापन
Big boss fame priyanka chahar choudhary accused stealing clothes and copying style designer ishita claimed
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 16' फेम प्रियंका चाहर चौधरी इन दिनों मुश्किलों से घिरी हुई नजर आ रही हैं। जी हां, प्रियंका पर कपड़े चुराने और स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। मामला इतना बढ़ गया कि उनके ऊपर केस तक दाखिल किया जा सकता है। इंडस्ट्री की फेमस डिजाइनर इशिता का यह दावा है कि प्रियंका ने उनके ब्रांडेड कपड़े और उनका स्टाइल भी कॉपी किया है। दरअलस, प्रियंका ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं। 

Big boss fame priyanka chahar choudhary accused stealing clothes and copying style designer ishita claimed
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : social media

शेयर की गई इन तस्वीरों में वो बेज कलर का लहंगा पहने नजर आ रही थीं, जिसके बाद इशिता का कहना है कि ये उनके ब्रांड के कपड़े हैं, जिसे उन्होंने एक्सक्लूसिवली डिजाइन किया था। डिजाइनर ने ट्वीट कर प्रियंका पर चोरी  करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा,“एक साइकॉटिक पीआर टीम के साथ ऑब्सेस्ड लेडी, जो दूसरों को हैरेस करना बंद नहीं कर सकते हैं. यह टॉक्सिक की डेफिनेशन है. दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई।”

Big boss fame priyanka chahar choudhary accused stealing clothes and copying style designer ishita claimed
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा कि प्रियंका को लगता है कि वह मेरे जैसे कपड़े पहनकर मेरी जैसे दिखने की कोशिश कर रही हैं। वह उस तरह बन सकती है, जैसी मैं हूं. हां शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद. मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए मैंने कुछ नहीं कहा। 



विज्ञापन
विज्ञापन
Big boss fame priyanka chahar choudhary accused stealing clothes and copying style designer ishita claimed
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इशिता ने अगले ट्वीट में लिखा, “और कपड़े चुराए तो हैं. मैंने उसे झाड़ा, लेकिन पता नहीं इसकी दुश्मन कौन है। मैं उस पर अब कमेंट नहीं करूंगी। ब्लॉक करने के बाद अगर वह मुझे स्टॉक और कॉपी करती है तो यह उसकी प्रॉब्लम है। लगता है पहले से ही इसके बहुत दुश्मन हैं।”

छवि

 
विज्ञापन
Big boss fame priyanka chahar choudhary accused stealing clothes and copying style designer ishita claimed
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एक और ट्वीट में इशिता ने लिखा कि वैसे मांग लेती तो मैं दे देती, लेकिन पीआर करने का सही तरीका नहीं है। कुछ लड़ो इससे और खुद की लड़ाई पर पीआर करो। मुझे ऐसे अनाड़ियों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वहीं,  इस बीच यह भी अफवाहें हैं कि प्रियंका पर इशिता ने केस दाखिल कर दिया है, लेकिन इस मामले पर इशिता ने सफाई देते हुए कहा है कि अभी तक उन्होंने कोई केस फाइल नहीं किया है, क्योंकि वह अभी विदेश में हैं, लेकिन वापसी के बाद वह ऐसा करेंगी।

यह भी पढ़ें- Ram Charan Upasana: राम चरण और उपासना के घर आएगी 'लाडली'! अभिनेता ने लेटेस्ट इंटरव्यू में फैंस को दिया हिंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed