फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti Chopra Is Likely To Play Uzma Ahmed On Film Based On Her Life

उज्मा अहमद पर बन रही फिल्म, ये एक्ट्रेस करेंगी लीड रोल

Thu, 24 Aug 2017 11:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 24 Aug 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra Is Likely To Play Uzma Ahmed On Film Based On Her Life
उज्मा अहमद
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को अभी तक दर्शकों ने बबली किरदारों में देखा है लेकिन जल्द ही ये राय बदल सकती है। डायरेक्टर धीरज कुमार की अगली फिल्म में परिणीति उज्मा अहमद का किरदार निभाती दिख सकती हैं।
विज्ञापन


मिडडे में छपी खबर के अनुसार धीरज उज्मा अहमद की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए परिणीति चोपड़ा को अप्रोच किया जा सकता है। हालांकि एक्ट्रेस तापसी पन्नू का नाम भी कड़ी टक्कर में है। उज्मा अहमद की कहानी भला कौन नहीं जानता। उन्हें पाकिस्तान से भारत लाने के लिए सुषमा स्वराज ने कोई कसर नहीं छोडी़ थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: परिणीति को साथ ले 'फरार' होने की कोशिश में अर्जुन
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्मा पाकिस्तानी युवक ताहिर अली से मलेशिया में मिली थी और उसे प्यार हो गया था। 3 मई को ताहिर ने निकाह के लिए उसे मजबूर किया गया। उसके सिर पर बंदूक रखकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और प्रताड़ित तथा अपमानित किया गया। इसके बाद उज्मा ने भारत से मदद की गुहार की थी।

धीरज कुमार उज्मा से कई मुलाकातें कर चुके हैं। फिलहाल फिल्म स्क्रिप्टिंग स्टेज पर है। इस फिल्म में सुषमा स्वराज के रोल के लिए तबु को अप्रोच किया गया है। वहीं भारतीय उप उच्चायुक्त जेपी सिंह का रोल एक्टर अनिल कपूर की झोली में गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed