फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra got a movie after one year

नहीं देखी गई परिणीति की हालत, ब्वॉयफ्रेंड ने लगाए पैसे

Thu, 11 Feb 2016 12:22 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra got a movie after one year

परिणीति चोपड़ा ने ट्विटर पर घोषणा की कि साल भर खाली बैठने के बाद उन्हें आखिर फिल्म मिल गई है। फिल्म उनमें टैलेंट देखने वाले यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनेगी। यशराज के सर्वेसर्वा आदित्य चोपड़ा और परिणीति के कथित बॉयफ्रेंड मनीष शर्मा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

विज्ञापन


पिछले साल दम लगा के हइशा से अपना डूबता करिअर बचाने में कामयाब आयुष्मान खुराना परिणीति के हीरो होंगे। सूत्रों की मानें तो दम लगा के हइशा की तर्ज पर यह फिल्म भी 1980-90 के जमाने की होगी, जब फिल्मों के वीडियो कैसेट होते थे और लोग मोबाइल पर बात करने के लिए सामने वाले को अक्सर मिस्ड कॉल दिया करते थे!
विज्ञापन


सूत्र बता रहे हैं कि परिणीति के लिए इस फिल्म की योजना बड़ी मुश्किल से बनी। एक के बाद एक तीन फ्लॉप फिल्मों (शुद्ध देसी रोमांस, दावत-ए-इश्क, किल दिल) ने परिणीति को सुपरफ्लॉप बना डाला। उनके तुनक मिजाज स्वभाव की वजह से बाहर भी उन्हें कोई काम नहीं दे रहा था। फिर कथित मोटापे को लेकर खुद परिणीति आत्मविश्वास की कमी का शिकार थीं। इन हालात में कोई आधा दर्जन फिल्में उनके हाथ से निकलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुबली होने के बाद भी कोई उन पर दांव नहीं लगाना चाह रहा था

parineeti chopra got a movie after one year

सूत्रों की मानें तो दुबली होने के बाद भी कोई उन पर दांव नहीं लगाना चाह रहा था। ऐसे में आदित्य चोपड़ा ने मनीष शर्मा के साथ मिल कर रास्ता निकाला। आदित्य ने मनीष को फिल्म में को-प्रोड्यूसर बनने के लिए मनाया।

हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि आदित्य ने नीति बनाई है कि अपने बैनर के डायरेक्टरों द्वारा तीन फिल्में बनाने के बाद वह उन्हें सहायक निर्माता बना लेंगे। मगर पैसा पूरा खुद लगाएंगे। साथ ही सहायक निर्माता को छूट रहेगी कि वह चाहे तो फिल्म का निर्देशन न करे। परिणीति की फिल्म की बागडोर नए डायरेक्टर अक्षय रॉय के हाथ में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed