{"_id":"51844ec8-b646-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"parineeti-chopra-angry-with-priyanka-chopra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका से मिला परिणिती को धोखा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका से मिला परिणिती को धोखा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 06 May 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इंडस्ट्री में आयी अपने दोनों बहनों से पट नहीं रही है। कभी परिणिती तो कभी मीरा उनसे बहुत अच्छे संबंध न होने की बात कहती रहती हैं। इधर हाल ही में प्रियंका ने परिणिती को धोखा दे दिया।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा को उम्मीद नहीं थी कि प्रियंका दीदी उन्हें इस तरह गच्चा दे देंगी। उन्होंने पक्का वादा किया था कि जब परिणीति फिल्म 'इशकजादे' के लिए नेशनल अवार्ड लेने दिल्ली जाएंगी, तो वे जरूर उनके साथ होंगी।
विज्ञापन
लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा नहीं किया। ठीक समय पर पीसी ने हाथ खड़े कर दिए और अपनी मां को परिणीति के साथ दिल्ली भेज दिया। आखिर पीसी ने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन
दरअसल प्रियंका हर हालत में परिणीति के साथ दिल्ली जाना चाहती थीं, लेकिन वे अपनी व्यस्तता के बीच किसी भी हालत में वक्त नहीं निकाल पाईं। उनके शूटिंग छोड़कर दिल्ली जाने से सारे समीकरण गड़बड़ाने लगे, तो उन्होंने परिणीति के साथ अपनी मां को भेजने की योजना बना ली।
खैर, परिणीति, प्रियंका से नाराज नहीं हैं, लेकिन उन्हें इस बात का जरूर मलाल है कि राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होते वक्त अगर वे साथ होतीं, तो बात ही कुछ और होती।
वैसे, प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति को बहुत प्यार करती हैं और उनके नेशनल अवार्ड मिलने से काफी खुश हैं। उनकी इच्छा है कि परिणीति की इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए एक धांसू किस्म की पार्टी अरेंज करें।