फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   parineeti chopra angry with priyanka chopra

प्रियंका से मिला परिणिती को धोखा

Mon, 06 May 2013 05:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 05:43 PM IST
विज्ञापन
parineeti chopra angry with priyanka chopra

लगता है कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म इंडस्ट्री में आयी अपने दोनों बहनों से पट नहीं रही है। कभी परिणिती तो कभी मीरा उनसे बहुत अच्छे संबंध न होने की बात कहती रहती हैं। इधर हाल ही में प्रियंका ने परिणिती को धोखा दे दिया।

विज्ञापन


परिणीति चोपड़ा को उम्मीद नहीं थी कि प्रियंका दीदी उन्हें इस तरह गच्चा दे देंगी। उन्होंने पक्का वादा किया था कि जब परिणीति फिल्म 'इशकजादे' के लिए नेशनल अवार्ड लेने दिल्ली जाएंगी, तो वे जरूर उनके साथ होंगी।
विज्ञापन


लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने ऐसा नहीं किया। ठीक समय पर पीसी ने हाथ खड़े कर दिए और अपनी मां को परिणीति के साथ दिल्ली भेज दिया। आखिर पीसी ने ऐसा क्यों किया?
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल प्रियंका हर हालत में परिणीति के साथ दिल्ली जाना चाहती थीं, लेकिन वे अपनी व्यस्तता के बीच किसी भी हालत में वक्त नहीं निकाल पाईं। उनके शूटिंग छोड़कर दिल्ली जाने से सारे समीकरण गड़बड़ाने लगे, तो उन्होंने परिणीति के साथ अपनी मां को भेजने की योजना बना ली।

खैर, परिणीति, प्रियंका से  नाराज नहीं हैं, लेकिन उन्हें इस बात का जरूर मलाल है कि राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होते वक्त अगर वे साथ होतीं, तो बात ही कुछ और होती।


वैसे, प्रियंका अपनी चचेरी बहन परिणीति को बहुत प्यार करती हैं और उनके नेशनल अवार्ड मिलने से काफी खुश हैं। उनकी इच्छा है कि परिणीति की इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिए एक धांसू किस्म की पार्टी अरेंज करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed