फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Parineeti Chopra and Sidharth Malhotra starrer Jabariya Jodi shooting start

सिद्धार्थ और परिणीति चोपड़ा की जबरिया जोड़ी, पहले थी 'शॉटगन शादी'

Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra and Sidharth Malhotra starrer Jabariya Jodi shooting start
परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा

एकता कपूर के प्रोडक्शन्स तले बनने वाली फिल्म 'शॉटगन शादी' का नाम बदलकर 'जबरिया जोड़ी' रख दिया गया है। अब इसमें ताजा अपडेट ये है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और मेकर्स ने सेट से पूजा की पहली फोटो जारी कर दी है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा लीड रोल निभाने जा रहे हैं। ये फिल्म बिहाज राज्य में जारी कुप्रथा पकड़वा विवाह को दिखाया जाने वाला है। 

विज्ञापन


दरअसल बिहार में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जहां लड़के का अपहरण कर उनका जबरदस्ती विवाह करा दिया जाता है। हाल ही में एक ऐसी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें बंदूक की नोक पर उसकी जबरन शादी करवाते हुए दिखाई गई थी। इस वीडियो के काफी वायरल होने के कुछ दिनों बाद ही ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई थी कि इस मुद्दे पर फिल्म बननी चाहिए। ऐसे ही समय पर फिर खबरें आने लगीं की एकता कपूर इस मुद्दे पर फिल्म बना सकती हैं। अब आखिरकार इसकी तैयारी मूर्त रूप लेती दिख रही है और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग लखनऊ में की जा रही है। संभव है कि इसके आगे फिल्म का कुछ हिस्सा बिहार में भी शूट किया जाए। फिल्म से जुड़ा मजेदार किस्सा ये भी है कि फिल्म का नाम पहले 'शॉटगन शादी' रखा गया था लेकिन फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मेकर्स को 'जबरिया जोड़ी' नाम सुझाया जो कि भोजपुरी भाषा का शब्द है और फिल्म की भावना से मेल खाता है। मेकर्स को सिद्धार्थ का ये आइडिया पसंद आया। सिद्धार्थ और परिणीति इससे पहले 'हंसी तो फंसी' फिल्म में में काम कर चुके
विज्ञापन
विज्ञापन

हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed