{"_id":"16def566b668c6f486ba23702ae63839","slug":"pareeniti-chopra-hansi-to-fhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परिणिती दिखेंगी सिर्फ दो ही कपडों में ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब परिणिती दिखेंगी सिर्फ दो ही कपडों में
अमर उजाला,मुंबई
Updated Sat, 18 Jan 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज की फिल्में करनी हों तो 'यस कर' कहना ही पड़ता है। भले ही इसे फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा बैनर माना जाए, लेकिन यशराज के साथ अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है कि इसने अपनी फिल्में करने वाली सभी हीरोइनों को पर्दे पर चुंबन लेते दिखाया है या फिर बिकनी पहने हुए!
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा बीते कुछ सालों से इस बैनर से लगातार जुड़ी हैं, लेकिन अभी तक उन्हें दर्शक बिकनी में नहीं देख सकते हैं। लेकिन अब सूत्रों की मानें तो कल तक बिकनी या स्विमसूट के लिए ना... ना...करने वाली इस सुंदरी ने आखिर हां... कह दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यशराज की अपनी अलगी फिल्म 'किल दिल' मे परिणीति बिकनी में नजर आएंगी सूत्रों की मानें तो फिल्म में परिणीति बेहद ग्लैमरस युवती की भूमिका निभा रही हैं। सूत्र कह रहे हैं, 'चाहे करीना कपूर (टशन) और अनुष्का शर्मा (लेडीज वर्सेज विक्की बहल) हों या फिर नई नवेली साशा आगा (औरंगजेब) यशराज की फिल्मों में सबने बिकनी पहनी है।'
विज्ञापन
बताया जाता है कि पहले परिणीति अभी तक इंकारकर रही थीं। परंतु उन्हें समझाया गया कि बिकनी में उन्हें बहुत ही खूबसूरती से शूट किया जाएगा और कहीं से वह दृश्य अश्लील नहीं लगेगा, तब जाकर वह मानी हैं।
उल्लेखनीय है कि परिणीती ने यशराज के साथ अपनी तीन फिल्मों (लेडीज वर्सेज विक्की बहल, इश्कजादे और शुद्ध देसी रोमांस) में देसी गर्ल के रोल निभाए।
संभवतः इस कारण उनके हिस्से कोई बिकनी वाला सीन नहीं आया। परंतु 'किल दिल' में वह पश्चिमी प्रभाव वाली लड़की का रोल निभा रही हैं। अतः अब उन्हें पर्दे
पर बिकनी भी पहननी पड़ेगी। खैर, अब परिणीति ने कहा कि उन्हें थोड़ा सा वक्त दिया जाए, ताकि वह अपनी बॉडी को ऐसे शेप में ला सकें कि बिकनी में वह सुंदर दिखे। निर्माताओं ने उन्हें वक्त दे दिया है। दर्शक को भी कुछ वक्त तो इंतजार करना ही पड़ेगा!