बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ मसूरी से वापस मुंबई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने इस दौरान वियान और समीशा के साथ फोटो भी खिंचवाई। वहां मौजूद एक पैपराजी ने शिल्पा शेट्टी को उस वक्त अपना मास्क हटाने के लिए कहा जब वह अपनी कार की तरफ बढ़ रही थीं।
Shilpa Shetty: बच्चों के साथ मसूरी से वापस लौटीं शिल्पा शेट्टी, बोलीं- मास्क नहीं हटाएगा मेरा बेटा.. और फिर
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने बच्चों वियान और समीशा के साथ मसूरी से वापस मुंबई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने इस दौरान वियान और समीशा के साथ फोटो भी खिंचवाई।
इसके बाद शिल्पा शेट्टी ने प्यार से बेटे वियान की ठुड्डी पर हाथ रखा और उसका हाथ पकड़कर आगे की तरफ बढ़ गई। इतने में ही वियान ने मुस्कराते हुए अपना मास्क उतार दिया। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्र बच्चों समेत क्रिसमस से ठीक पहले मसूरी चले गये थे। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छुट्टियों की कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए साझा किये थे।
एक वीडियो में शिल्पा शेट्टी को केम्प्टी वाटरफॉल के पास बैठकर अपने बच्चों के साथ मस्ती कर रही थी। शिल्पा और उनके बच्चे इस वीडियो में पानी से खेलते हुए दिख रहे थे। वीडियो में उनका निजी रसोइया भी था।
गौरतलब है कि इस वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिस पर शिल्पा शेट्टी के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और उनके बच्चों के मसूरी से वापस लौटने के वीडियो को अब तक 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अस्कर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।