फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Palak Tiwari And Rapper King Join Hands For series But Not Love Interest unannounced upcoming 9 parts series

Palak Tiwari: रैपर किंग के साथ नजर आएंगी पलक तिवारी? 9 भागों में रिलीज होगी सीरीज, जानें किरदार

Wed, 26 Feb 2025 12:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 26 Feb 2025 12:06 PM IST
सार

Palak Tiwari-Rapper King: पलक तिवारी और रैपर किंग 9 जल्द ही एक वेब सारीज में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस सीरीज में पलक के साथ रैपर किंग एक दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे। जानिए कौन निभाएगा किसका किरदार।
 

विज्ञापन
Palak Tiwari And Rapper King Join Hands For series But Not Love Interest unannounced upcoming 9 parts series
किंग रैपर के साथ नजर आएंगी पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii

विस्तार

अभिनेत्री पलक तिवारी और रैपर किंग दो ऐसे नाम हैं, जिन्हें आप आमतौर पर एक साथ नहीं जोड़ेंगे क्योंकि अब दोनों एक साथ नई सीरीज में एक साथ नजर आने वाले हैं। पलक की बात करें तो वह लगातार बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं, तो वहीं दूसरी और किंग, जो 'मान मेरी जान' गाने के हिटमेकर हैं, दोनों ही अपने आप में अलग हैं। एक बड़े पर्दे पर चमकता है तो दूसरा हमारी प्लेलिस्ट पर राज करता है।
विज्ञापन

 

कौन निभाएगा किसका किरदार
पलक तिवारी और किंग के रोमांटिक जोड़ी के रूप में स्क्रीन स्पेस साझा करने के बारे में हाल ही में अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब रैपर किंग और पलक एक साथ इस आगामी सीरीज में नजर आएंगे। अहम बात यह है कि इस फिल्म में रैपर किंग एक प्रेमी की भूमिका नहीं बल्कि पलक के भाई की भूमिका निभाएंगे। यह सीरीज 9 भागों में रिलीज होगी। बहलहाल, अभी तक इस सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीरीज में नजर आएंगी पलक तिवारी
पलक मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उन्होंने 2021 में वेब सीरीज 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। पलक ने सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली मल्टी-स्टारर बॉलीवुड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में मुस्कान की भूमिका भी निभाई। हालांकि, यह हार्डी संधू का संगीत वीडियो बिजली बिजली था, जिसने पलक को बहुत प्रसिद्धि दिलाई। अब पलक एक सीरीज में नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें:
Manmohan Desai: मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन के साथ दीं सात सुपरहिट फिल्में, बिग बी थे उनके पसंदीदा अभिनेता
विज्ञापन

रैपर किंग
इस बीच, किंग एक भारतीय गायक-गीतकार, रैपर और संगीत निर्माता हैं। 2019 में, वे भारत के रियलिटी शो एमटीवी हसल में फाइनलिस्ट के रूप में प्रसिद्ध हुए। उन्हें उनके सिंगल्स घुमशुदा, तू आके देखले, ऊप्स और मान मेरी जान के लिए जाना जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed