{"_id":"67bea8d6aac84406910cdd13","slug":"manmohan-desai-birth-anniversary-was-an-indian-film-producer-director-famous-for-chhalia-coolie-roti-suhaag-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manmohan Desai: मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन के साथ दीं सात सुपरहिट फिल्में, बिग बी थे उनके पसंदीदा अभिनेता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manmohan Desai: मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन के साथ दीं सात सुपरहिट फिल्में, बिग बी थे उनके पसंदीदा अभिनेता
Wed, 26 Feb 2025 12:03 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:03 PM IST
सार
Manmohan Desai Birth Anniversary: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक मनमोहन देसाई की आज जयंती है। मनमोहन बॉलीवुड के एक ऐसे निर्देशक थे, जिन्होंने बैक टु बैक सात सिल्वर जुबली और चार गोल्डन जुबली फिल्में दीं। उन्होंने अपने करियर में कुल 23 फिल्में बनाईं, जिनमें से 15 ब्लॉकबस्टर रहीं, जिनमें से सात फिल्में अमिताभ बच्चन के साथ कीं।
विज्ञापन
आज है मनमोहन देसाई की जयंती
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
मनमोहन देसाई के सबसे पसंदीदा अभितनेता अमिताभ बच्चन ही थे, जिनके साथ उन्होंने सात सुपरहिट फिल्में बनाईं। इनमें कुली, अमर अकबर एंथनी, परवरिश, सुहाग, नसीब, मर्द, गंगा जमुना सरस्वती जैसी फिल्में शामिल थीं। यह सभी फिल्में अमिताभ के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुईं। आज मनमोहन देसाई की जयंती पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ यादगार बातें।
विज्ञापन
मनमोहन देसाई का जन्म
मनमोहन देसाई का जन्म 26 फरवरी 1937 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता कीकूभाई फिल्म प्रोड्यूसर थे। उन्होंने 1931 में पैरामाउंट फिल्म स्टूडियो की स्थापना की थी, जिसमें उन्होंने ज्यादातर एक्शन फिल्में ही प्रोड्यूस कीं। मनमोहन ने लंबे समय तक बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया।

मनमोहन देसाई का सपना
मनमोहन देसाई हमेशा से निर्देशक बनना चाहते थे और वह अपनी पहली फिल्म में राज कपूर और नूतन को कास्ट करना चाहते थे। केवल 20 साल की उम्र में मनमोहन ने अपनी पहली फिल्म 'छलिया' निर्देशित की। इस फिल्म में राज कपूर और नूतन ने काम किया। लेकिन राज कपूर ने इस फिल्म को करने से पहले मनमोहन देसाई से साफ कहा था कि अगर फिल्म के गानों को सही ढंग से नहीं फिल्माया गया तो वह बीच में ही फिल्म छोड़ देंगे। ऐसे में जब फिल्म का पहला गाना 'डम डम डिगा डिगा' फिल्माया गया। राज कपूर देसाई का काम देखकर खुश हो गए और फिल्म की शूटिंग पूरी हुई।

नंदा से हुआ था मनमोहन देसाई को प्यार
मनमोहन देसाई की पत्नी प्रभा की की मृत्यु के बाद उनकी जिंदगी में अभिनेत्री नंदा आईं, जिन्हें उनसे प्यार हो गया। हालांकि दोनों का रिश्ता कुछ खास आगे नहीं चला था।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: आलिया ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के 3 साल पूरे होने का मनाया जश्न, किरदार के आर्टवर्क को किया शेयर

मनमोहन देसाई ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं के साथ किया काम
उन्होंने शम्मी कपूर के साथ ब्लफमास्टर, राजेश खन्ना के साथ सच्चा झूठा और रोटी, रणधीर कपूर के साथ रामपुर का लक्ष्मण और जीतेंद्र के साथ भाई हो तो ऐसा जैसी सुपरहिट फिल्में बनाईं, लेकिन मनमोहन को करियर की बुलंदियों पर पहुंचाने वाली फिल्म अमर अकबर एंथनी थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: Prabhas: प्रशांत वर्मा की फिल्म में नजर आएंगे प्रभास? आज हैदराबाद में फिल्म के लुक टेस्ट में होंगे शामिल

अमिताभ के साथ की सात सुपरहिट फिल्में
मनमोहन देसाई और अमिताभ बच्चन ने एक साथ अमर अकबर एंथनी के बाद सुहाग, नसीब, देशप्रेमी, कुली, मर्द, तूफान और गंगा जमना सरस्वती जैसी फिल्में बनाईं, जिनमें से लगभग सभी फिल्में सुपरहिट रहीं।